Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कर्नाटक बस हादसा :स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जिंदा जले 10 से अधिक यात्री

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में NH-48 पर स्लीपर बस और लॉरी की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 10 से ज्यादा यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, कई घायल हैं। बस बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी। पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है।
स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जिंदा जले 10 से अधिक यात्री
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    चित्रदुर्ग। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में बुधवार देर रात एक भयावह सड़क हादसा हो गया। यहां एक स्लीपर बस में आग लगने से 10 से अधिक यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 12 से 17 के बीच बताई जा रही है। यह हादसा नेशनल हाईवे-48 पर हिरियूर तालुक क्षेत्र में हुआ। बस बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी और उसमें 30 से अधिक यात्री सवार थे।

    कैसे लगी आग

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे एक तेज रफ्तार लॉरी डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गई और सामने से आ रही निजी कंपनी की स्लीपर बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, बस में तुरंत आग लग गई। हादसे के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

    ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

    ईस्ट जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस रविकांत गौड़ा ने बताया कि बस का ड्राइवर और क्लीनर समय रहते कूदकर बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि ट्रक का ड्राइवर और उसका क्लीनर इस हादसे में मारे गए। कुछ यात्रियों ने भी बस से छलांग लगाकर जान बचाई।

    Twitter Post

    घायलों में से दो की हालत गंभीर

    हादसे में घायल यात्रियों को तुरंत तुमकुरु जिले के शिरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

    PM ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

    Twitter Post

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

    हाल के महीनों में बस हादसों ने बढ़ाई चिंता

    बीते दो महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में बसों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। अक्टूबर में राजस्थान के जैसलमेर में चलती एसी बस में आग लगने से 20 यात्रियों की मौत हो गई थी। वहीं आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में भी बस हादसे में 20 लोग जिंदा जल गए थे। इन घटनाओं ने सड़क सुरक्षा और बसों की तकनीकी जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    यह भी पढ़ें: राजस्थान में दर्दनाक हादसा: जैसलमेर से जोधपुर जा रही एसी बस में शार्ट सर्किट से लगी आग, 21 यात्रियों की मौत, 16 गंभीर  

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts