PlayBreaking News

जंगल में दहाड़ों से गूंजा मढ़ई क्षेत्र :‘बच्ची’ की वजह से वर्चस्व की जंग, शंकरा ने दिखाया दबदबा; घायल लेकिन खतरे से बाहर

सोहागपुर के मढ़ई क्षेत्र में शंकरा और एक युवा बाघ के बीच वर्चस्व की जंग हुई। संघर्ष में शंकरा को मामूली चोटें आईं, लेकिन वह सुरक्षित है। वन विभाग सतत निगरानी रख रहा है। बाघिन बच्ची के कारण टकराहट हुई और शंकरा का पलड़ा भारी रहा।
Follow on Google News
‘बच्ची’ की वजह से वर्चस्व की जंग, शंकरा ने दिखाया दबदबा; घायल लेकिन खतरे से बाहर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोहागपुर के मढ़ई क्षेत्र में सोमवार को दो बाघों के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ। इस टकराव ने जंगल में हलचल मचा दी। लड़ाई मशहूर बाघ शंकरा और पट्टन क्षेत्र से आए एक युवा बाघ के बीच हुई। मुख्य कारण इलाके में वर्चस्व की जंग और बाघिन ‘बच्ची’ को लेकर माना जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार, दोनों बाघों के बीच करीब आधे घंटे तक आमना-सामना चला। इस दौरान दहाड़ और संघर्ष की आवाजों से पूरा जंगल गूंज उठा।

    डॉक्टरों की निगरानी में है शंकरा

    संघर्ष में शंकरा को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल वह सुरक्षित है और डॉक्टरों की निगरानी में है। पशु चिकित्सकों के अनुसार, शंकरा की उम्र लगभग 8 साल है और वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगा। दूसरी ओर, हमलावर बाघ और बाघिन बच्ची की उम्र करीब 4 साल बताई जा रही है।

    Breaking News

    वन विभाग की कार्रवाई

    रेंजर राहुल उपाध्याय ने बताया कि बाहरी बाघ अपनी टेरिटरी में लौट गया है। वन विभाग की गश्ती टीम पूरे इलाके में सतत निगरानी बनाए हुए है। एसडीओ आशीष खोबरागड़े ने कहा कि दोबारा संघर्ष की संभावना बनी हुई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    मुठभेड़ में शंकरा का पलड़ा भारी

    इस मुठभेड़ में शंकरा का पलड़ा भारी रहा, जिसके चलते दूसरा बाघ फिलहाल इलाके में दिखाई नहीं दे रहा है। जंगल में शांति बनाए रखने के लिए वन विभाग सतर्क है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts