मुंबई। टीवी शो 'जोधा अकबर' में सलीमा बेगम का किरदार निभा चुकीं टीवी एक्ट्रेस मनीषा यादव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर कोई हैरान है। वहीं सोशल मीडिया पर सितारे और फैंस मनीषा को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
मौत की वजह का नहीं हुआ खुलासा
मनीषा यादव ने एक अक्टूबर को आखिरी सांस ली। एक्ट्रेस के निधन का कारण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीषा का निधन ब्रेन हैमरेज की वजह से हुआ है। वहीं इस दुखद खबर की पुष्टि उनकी 'जोधा अकबर' की को- स्टार व एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने की है।
[embed]https://twitter.com/manishayadav164/status/853615984309149696?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E853615984309149696%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fentertainment%2Fstory-jodha-akbar-actor-manisha-yadav-known-for-playing-the-role-of-salima-begum-died-on-october-1-after-suffering-a-brain-hemorrhage-4720838.html[/embed]
परिधि शर्मा का पोस्ट
परिधि शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मनीषा की 'जोधा-अकबर' में सलीमा के लुक वाली ही फोटो शेयर की है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'यह खबर बहुत दिल तोड़ने वाली है। आरआईपी मनीषा मन्नू।'
व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए पता चली मौत की खबर
मीडिया से बातचीत के दौरान परिधि ने बताया कि शो के ऑफ एयर होने के बाद वो मनीषा के लगातार संपर्क में नहीं थीं। परिधि ने आगे कहा, 'लेकिन एक व्हाट्स एप ग्रुप है जिसका नाम मुगल है और सभी अभिनेत्रियां जो शो में बेगम थीं, उस ग्रुप का हिस्सा हैं। इसलिए हम संपर्क में रहते हैं और अगर किसी के जीवन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण शेयर करना है, तो हम ग्रुप पर करते हैं। मुझे इस बारे में कल ग्रुप में पता चला और मैं शॉक्ड हो गई।'
करीब एक साल का बेटा...
परिधि ने बातचीत में आगे ये भी बताया कि मनीषा न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस थीं, बल्कि हमेशा एनर्जी से भरपूर रहती थीं। उनके निधन की खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। वहीं सबसे ज्यादा दिल को परेशान करने वाली बात ये है कि मनीषा का करीब एक साल का बेटा है। गौरतलब है कि मनीषा ने बेटे का पहला बर्थडे जुलाई में मनाया था।
[embed]https://twitter.com/manishayadav164/status/1410785406132576260?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1410785406132576260%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fentertainment%2Fstory-jodha-akbar-actor-manisha-yadav-known-for-playing-the-role-of-salima-begum-died-on-october-1-after-suffering-a-brain-hemorrhage-4720838.html[/embed]