डेटा खपत के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी कंपनी बनी जियो

डेटा खपत के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी कंपनी बनी जियो

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने शनिवार को कहा कि वह डेटा ट्रैफिक यानी डेटा खपत के मामले में चीनी कंपनियां को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। कंपनी ने कहा, प्रति व्यक्ति डेटा खपत बढ़कर 30.3 जीबी प्रति माह यानी प्रतिदिन एक जीबी से अधिक हो गई। कंपनी के जून तिमाही के आंकड़ों के अनुसार डेटा खपत 32.8 प्रतिशत बढ़कर 44 अरब गीगाबाइट (जीबी) हो गई जो बीते साल इसी तिमाही में 33.2 अरब जीबी थी।

49 करोड़ ग्राहक बने

कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या लगभग 49 करोड़ पहुंच गई है। इसमें 13 करोड़ 5जी उपयोगकर्ता शामिल हैं। अगर चीन को छोड़ दें तो जियो 5जी सेवाओं के मामले में सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, गुणवत्तापूर्ण उच्च कवरेज वाला, किफायती इंटरनेट डिजिटल इंडिया की रीढ़ है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts