Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Real hero: सोनू सूद फिर आए मदद के लिए आगे, दुबई में फंसे लोगों को वीडियो मैसेज में कही यह बात!

रियल लाइफ एक्टर सोनू सूद एक अभिनेता के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। उन्होंने कोविड का टाइम हो या हाल के दिनों में एक्टर राजपाल के साथ आई परेशानी हर मसले में लोगों की मदद की है। अब मिडिल ईस्ट में हुए संघर्षों के बाद दुबई में फंसे लोगों की मदद के लिए एक्टर आगे आए हैं।
सोनू सूद फिर आए मदद के लिए आगे, दुबई में फंसे लोगों को वीडियो मैसेज में कही यह बात!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एक्टर सोनू सूद अपने मददगार व्यक्तित्व के लिए हमेशा से जाने जाते रहे हैं। विश्वस्तर पर कोई भी बड़ी परेशानी आए, उन समस्याओं के बाद राहत व बचाव कार्य में उनकी पहल सबसे पहली होती है। हाल के कुछ वर्षों में आम लोगों के बीच उनकी छवि मसीहा की है। उन्होंने जनता की हमेशा ही मदद की है। बीते सप्ताह ईरान-इजरायल के बीच हुए संघर्षों के बाद पूरी दुनिया अस्त-व्यस्त पड़ी है। ऐसे में एक बार फिर सोनू सूद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर वीडियो शेयर करते हुए रहा है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बाद जो भी व्यक्ति दुबई एयरपोर्ट में फंसा है वह मदद के लिए अभिनेता से संपर्क कर सकता है। एक्टर द्वारा उसे हरसंभव मदद की जाएगी। 

    वीडियो पर दिया मैसेज

    उन्होंने अपने इंस्टा रील से पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहे  वह देश का हो या देश से बाहर का अगर दुबई एयरपोर्ट में फंसा हुआ परेशान बैठा है तो ऐसे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी मदद की बात साझा कर सकता है। उसकी जल्द से जल्द मदद की जाएगी। रहने की दिक्कत हो किसी भी अन्य प्रकार की, उन्हें स्टे की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

    राजपाल यादव की मदद के लिए सबसे पहले आए आगे
     

    हाल के दिनों में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव भी एक बड़ी आर्थिक परेशानी से गुजर रहे था। जिसकी वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा। उनके ऐसे बुरे दौर में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद सबसे पहले आगे आए। अपनी क्षमता अनुसार उनकी मदद की और अन्य अभिनेताओं से भी उन्हें हेल्प करने की अपील की। जिससे राजपाल यादव को बहुत मदद ली। वह जल्द ही एक्टर की मदद से इन परेशानियों से बाहर निकल पाएं।

    ये भी पढ़ें: धोनी-रैना-द्रविड़ एक साथ… अर्जुन तेंदुलकर की शादी में इन खास मेहमानों ने खींचा ध्यान

    कोविड काल में लोगों के मसीहा

    कोविड काल में पूरी दुनिया में मातम छाया हुआ था। ऐसे में अभिनेता सोनू सूद एक उम्मीद की किरण बनकर दुनिया के हर कोने के लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे। पूरे देश में लोग रोजगार की वजह से दूसरे-दूसरे राज्यों में निवास करते है। लेकिन कोविड एक ऐसा टाइम था जब हर कोई अपने प्रदेश लौटने के लिए मजबूर था। उस दौरान सोनू सूद ने लोगों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी, बिहार, बंगाल, असम, हिंदु ,मुस्लिम, सिख, ईसाई हर सीमा को पार करते हुए वह आम लोगों के सच्चे दूत बनकर उभरे। उन्होंने ना जाने कितने ही लोगों को उनकी घर वापसी कराई। अब एक बार फिर अभिनेता मिडिल ईस्ट के तनाव के बाद राहत कार्यों में लग चुके हैं। उन्होंने दुबई एयरपोर्ट पर फंसे लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सचमुच अभिनेता सोनू सूद इंसानियत की जीती-जागती मिसाल हैं। 

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma

    Latest Posts