Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

OTT पर रिलीज हुई 'झाड़ फूंक', भोपाल की ऋद्धि उपाध्याय ने संभाली कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की कमान

सुम्बुल तौकीर खान की सुपरनेचुरल हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'झाड़ फूंक' जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। खास बात यह है कि फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग भोपाल की ऋद्धि उपाध्याय ने की है।
OTT पर रिलीज हुई 'झाड़ फूंक', भोपाल की ऋद्धि उपाध्याय ने संभाली कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की कमान
फिल्म 'झाड़ फूंक' की कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग भोपाल की ऋद्धि उपाध्याय ने की

भोपाल। सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'झाड़ फूंक' 30 अक्टूबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। फिल्म में अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर खान आस्था के अहम किरदार में नजर आ रही हैं। उनके साथ पद्मिनी कोल्हापुरे, यशपाल शर्मा और हर्ष राजपूत सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म की खास बात यह है कि इसकी कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की जिम्मेदारी भोपाल की ऋद्धि उपाध्याय ने संभाली है। उन्होंने कहानी के माहौल और कलाकारों के किरदारों को ध्यान में रखते हुए कॉस्ट्यूम तैयार किए हैं। फिल्म के दृश्यों और किरदारों को पर्दे पर प्रभावी रूप देने में उनके काम की अहम भूमिका रही है।

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

'झाड़ फूंक' में सुम्बुल तौकीर खान के अलावा हर्ष राजपूत, यशपाल शर्मा, दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और अप्रतिम सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राजन रामगोपाल वर्मा ने किया है, जबकि इसके निर्माता शैलेश परिहार हैं। वृंदा फिल्म की सह-निर्माता हैं।

/img/15/1793366235845

भोपाल के लिए गौरव की बात

भोपाल की ऋद्धि उपाध्याय का फिल्म से जुड़ना शहर के लिए खास उपलब्धि है। कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के जरिए उन्होंने कलाकारों के लुक और कहानी के माहौल को पर्दे पर उभारने में योगदान दिया है। अब फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने के साथ दर्शक उनके काम को भी देख सकेंगे।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts