PlayBreaking News

CRITICISM:खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का आया तीखा बयान, अमेरिका और इजरायल के लिए कह डाली यह बात!

पिछले दो दिनों से ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध पर अब गीतकार जावेद अख्तर ने अपना पहला बयान दिया है। अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद उन्होंने इस पूरे मसले पर चीन को भी आड़े हाथों लिया है।
Follow on Google News
खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का आया तीखा बयान, अमेरिका और इजरायल के लिए कह डाली यह बात!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पूरा विश्व लगातार ईरान- इजरायल के बीच हो रहे जंग से सकते में है। बीते कुछ सालों से दोनों देशों के बीच चल रहा यह जंग हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रहा है। अभी भी अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध लगातार जारी है। पूरे मिडिल ईस्ट में जंग जैसे हालात अभी भी बने हुए हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की अमेरिका-इजरायल के हमले में मौत हो गई। अब इस पूरे मसले पर स्क्रिप्ट राइटर और गीतकर जावेद अख्तर का भी एक बड़ा और तीखा बयान सामने आया है। अख्तर ने अमेरिका और इजरायल के हमले की जोरदार आलोचना करते हुए डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल पर सीधा निशाना साधा है। साथ ही इस पूरे मसले पर चीन की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

    ट्रंप और इजरायली पीएम पर साधा निशाना

    युद्ध के लिए  जावेद अख्तर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर सीधा पलटवार किया है। उन्होंने इन दोनों पर  निशाना साधते हुए कहा कि, इजरायल और अमेरिका ने वाकई इस बार सारी हदें पार कर दी हैं। दोनों अपनी ऐसी सियासी दबंगई दिखाकर ईरान को मजबूरी भरा निर्णय लेने के लिए लगातार उकसा रहे हैं। अब ईरान के पास भी संघर्ष का पलटवार जवाब देने के अलावा कोई उपाय बचा नहीं।

    चीन को लिया आड़े हाथ

    इजरायल और अमेरिका के हमलों पर चीन की लगातार बनी चुप्पी पर भी जावेद अख्तर ने सवाल खड़े किए हैं।  उन्होंने कहा, कि 'अगर उनको ऐसा दुस्साहस जारी रखने और ईरान के साथ ईराक जैसा बर्ताव करने की छूट दी गई तो चीन पूरे विश्व में अपनी विश्वसनीयता खो देगा। आखिर इस पूरे मामले में उसकी चुप्पी की वजह क्या है?

    ये भी पढ़ें: BOLLYWOOD IRANI ACTRESS: बॉलीवुड के वो 'सितारे' जिनके पासपोर्ट में लिखा है ईरान, पर दिल में बसता है हिंदुस्तान!

    सोशल मीडिया एक्स पर रखी अपनी बेबाक बात

    जावेद अख्तर हमेशा से ही अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते रहे हैं। इस बार ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध पर जावेद अख्तर ने अमेरिका, चीन व इजरायल को जमकर लताड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'मुझे लगता है कि इस बार ट्रंप और इजराइल ने हद पार कर दी है, क्योंकि अगर उन्हें इस दुस्साहस को जारी रखने और ईरान के साथ इराक जैसा बर्ताव करने की छूट दी गई, तो चीन निसंदेह ही पूरे विश्व में अपनी विश्वसनीयता खो देगा. नेतन्याहू और ट्रंप, बाकी सभी दबंगों की तरह, दूसरों को इतना परेशान कर चुके हैं कि, उनके पास निर्णायक कार्रवाई करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है।

    Twitter Post

     

    अमेरिका-इजरायल के हमले में मारे गए खामनेई

    अमेरिका और इजरायल के बीच पिछले दो दिनों से चल रहे संघर्ष में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई तरह के दावों के बाद ईरान की मीडिया ने भी खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि की है। पूरे ईरान में अपने सर्वोच्च नेता की मौत पर 40 दिनों के सार्वजनिक शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियां घोषित की गई हैं। इस हमले में खामनेई के अलावा ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह और उसकी आर्म्ड फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ की भी अमेरिकी-इजरायल हमलों में मौत की पुष्टि ईरानी मीडिया कर चुका है।

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts