Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जान्हवी कपूर अस्पताल में एडमिट, हुई ये गंभीर दिक्कत, करीबी ने बताया कैसा है हाल

जान्हवी कपूर अस्पताल में एडमिट, हुई ये गंभीर दिक्कत, करीबी ने बताया कैसा है हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फूड पॉइजनिंग के कारण मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जान्हवी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। हालत में सुधार नहीं होने पर गुरुवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

जान्हवी के दोस्त ने दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी की एक करीबी दोस्त ने बताया कि 'यह फूड प्वॉइजनिंग का एक गंभीर मामला है, , जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को बहुत कमजोर और चिंतित महसूस कर रही थीं। गुरुवार को उनकी हालत और भी खराब हो गई। इसलिए, परिवार ने उन्हें उचित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी दोस्त ने यह भी कहा कि अब वह ठीक हो रही हैं। उन्हें शुक्रवार तक छुट्टी मिल जाएगी। हालांकि, इस पर अभी जान्हवी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अनंत-राधिका की शादी में पहुंची थीं जान्हवी

जान्हवी कपूर पिछले कुछ दिनों से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के हर दिन उनके साथ मौजूद थीं। मुंबई में हुई शादी के सारे फंक्शन अटेंड किए थे। इन फंक्शन में जान्हवी के लुक्स की काफी तारीफ हुई थी। अब जान्हवी की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

'उलझ' में नजर आएंगी जान्हवी

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर आखिरी बार राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आई थीं। उनकी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। अब जाह्नवी कपूर अपकमिंग फिल्म 'उलझ' में दिखाई देंगी। इसी सप्ताह जाह्नवी की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जाह्नवी की फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में जान्हवी IFS ऑफिसर का रोल करेंगी। नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया फिल्म के डायरेक्टर हैं। वहीं फिल्म को जंगली पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया। ये भी पढ़ें- Anant Ambani ने अपनी शादी में मुगल बादशाह की ‘कलगी’ को बनाया ‘बाजूबंद’, जानिए शाही गहने की कीमत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts