Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सेना का बड़ा ऑपरेशन, एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सेना का बड़ा ऑपरेशन, एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
फाइल फोटो।
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जम्मू-कश्मीर। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार (28 अगस्त) को बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। सेना को खुफिया सूचना मिली थी कि आतंकियों का एक समूह भारतीय सीमा में घुसने की तैयारी कर रहा है। इसी आधार पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाया।

    खुफिया इनपुट पर शुरू हुआ ऑपरेशन

    भारतीय सेना ने बताया कि उन्हें आतंकियों की घुसपैठ की जानकारी पहले ही मिल गई थी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नौशहरा नार इलाके में जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान घुसपैठियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

    जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए

    सतर्क सैनिकों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी गोलीबारी की। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर कर दिए गए। सेना ने बताया कि यह आतंकी नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

    क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी

    घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में कॉम्बिंग और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, ताकि किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी का पता लगाया जा सके। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मारे गए आतंकियों की पहचान किस संगठन से जुड़ी है।

    ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद से लगातार मुठभेड़

    पिछले कुछ समय से नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिशें बढ़ी हैं। सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद से सेना की आतंकियों के साथ कई बार मुठभेड़ हो चुकी है। सेना का कहना है कि पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में धकेलने की साजिश लगातार हो रही है, लेकिन हर बार सुरक्षा बल उसे नाकाम करने में सफल रहे हैं।

    Twitter Post
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts