Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उधमपुर बस हादसा:मौत का आंकड़ा 20 पहुंचा, PM मोदी ने जताया शोक, 2 लाख मुआवजे का ऐलान

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर इलाके में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। खगोट क्षेत्र में एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर पलट गई, जिससे मौके पर करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
मौत का आंकड़ा 20 पहुंचा, PM मोदी ने जताया शोक, 2 लाख मुआवजे का ऐलान
social media

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर इलाके के खगोट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी ढलान में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी। रास्ता पहाड़ी और घुमावदार होने के कारण ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सीधे पलट गई।

कितने लोगों की गई जान?

इस भीषण दुर्घटना में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

PM मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। कई अन्य नेताओं ने भी इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

Twitter Post

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। कुछ गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की तैयारी भी की जा रही है। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। पहाड़ी इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण है, लेकिन टीमें लगातार काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: शिवपुरी थार एक्सीडेंट : पुलिस पूछताछ में विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने कहा-हॉर्न बजाया था, पर लोग हटे नहीं

जम्मू के रास्ते किए गए डायवर्ट

इस हादसे के बाद इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पुलिस ने सुरक्षा के चलते कई रास्तों को बंद कर दिया है और ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया गया है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे इस रूट से फिलहाल दूरी बनाए रखें।

केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने उधमपुर के जिला उपायुक्त से बात की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

Twitter Post

ये भी पढ़ें: अमेरिका में मास शूटिंग का कहर: 1 साल के बच्चे समेत 8 मासूमों की मौत, पूरे देश में आक्रोश

क्यों होते हैं ऐसे हादसे?

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में सड़कें संकरी और खतरनाक हैं। कई जगहों पर  बैरियर भी नहीं हैं। बार-बार हादसे होने के बावजूद सड़क सुधार और बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts