शिवपुरी थार एक्सीडेंट : पुलिस पूछताछ में विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने कहा-हॉर्न बजाया था, पर लोग हटे नहीं

शिवपुरी जिले के करैरा में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की कार से दुर्घटना के मामले में पुलिस ने आरोपी दिनेश लोधी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान विधायक पुत्र दिनेश ने बताया कि उसने हॉर्न बजाया था, लेकिन लोग हटे नहीं। दुर्घटना के तीन दिन बाद कोर्ट के आदेश पर उसे थार वापस दी गई।
Follow on Google News
पुलिस पूछताछ में विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने कहा-हॉर्न बजाया था, पर लोग हटे नहीं

करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा में हाल ही में हुए सड़क हादसे के मामले में रविवार को पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी को पूछताछ के लिए करैरा पुलिस थाने बुलाया। थाने में एसडीओपी आयुष जाखड़ और थाना प्रभारी विनोद छावई ने दिनेश लोधी से इस घटनाक्रम के बारे में कई सवाल किए और आरोपी को घटना स्थल पर ले जाकर भी पूछताछ की।

बोला-सायरन भी बजाया था

पुलिस की पूछताछ के दौरान दिनेश लोधी ने सफाई देते हुए बताया कि दुर्घटना के वक्त उसने कई बार अपनी गाड़ी का हॉर्न और सायरन बजाया था, लेकिन सड़क पर उनके आगे चल रहे लोग किनारे नहीं हटे। दिनेश के अनुसार, जब उसने लोगों के पास से गाड़ी ओवरटेक करने की कोशिश की, तो इसी प्रयास में गाड़ी बाइक से टकरा गई और यह हादसा हो गया। इस मामले में जानकारी मिली है कि आरोपी ने न्यायालय जेएमएफसी करैरा में वाहन सुपुर्दगी हेतु आवेदन लगाया था। कोर्ट ने जब्तशुदा वाहन, वाहन स्वामी को सुपुर्द करने का आदेश दे दिया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने दिनेश लोधी की उसकी थार गाड़ी उसे सौंप दी है।

ये भी पढ़ें: शिवपुरी: करैरा में पति ने पत्नी का किया कत्ल, भाई-भाभी ने भी दिया साथ, 3 आरोपी गिरफ्तार

पांच लोग हुए थे घायल

गौरतलब है कि यह दुर्घटना 16 अप्रैल की सुबह लगभग 7.30 बजे हुई थी। उस दिन फरियादी संजय परिहार अपने दो दोस्तों आशीष परिहार और अंशुल परिहार के साथ बाइक पर सवार होकर पुलिस सहायता केंद्र करैरा से तहसील की तरफ जा रहे थे। उनकी बाइक के ठीक आगे सीता वर्मा और पूजा सोनी नाम की दो महिलाओं भी पैदल जा रही थीं। उसी समय पीछे से काले रंग की थार गाड़ी बहुत तेज रफ्तार और लापरवाही से आई और पहले पैदल जा रही दोनों महिलाओं को टक्कर मारी, इसके बाद आगे चल रही बाइक को भी जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में कुल पांच लोग घायल हुए थे। इनमें बाइक सवार संजय, आशीष और अंशुल के हाथ-पैर, सिर और कमर में चोटें आईं, जबकि पैदल चल रहीं सीता वर्मा और पूजा सोनी के कंधे, कमर और सिर में भी चोटें लगीं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी का बयान दर्ज कर लिया है। 

ये भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री का दावा : ‘इंट्यूशन’ से सुलझा गुमशुदा बच्चे का केस, कुछ घंटों में आरोपी तक पहुंची पुलिस

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts