Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटरा में भारी बारिश से माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, कई यात्री घायल, मलबा हटाने का काम जारी

कटरा में भारी बारिश से माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, कई यात्री घायल, मलबा हटाने का काम जारी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Katra Landslide News। जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर जिलों की तरह कटरा में भी रविवार शाम से तेज बारिश शुरू हो गई, जो सोमवार सुबह तक लगातार जारी रही। लगातार बारिश के कारण सोमवार सुबह करीब 8 बजे कटरा से माता वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाले मुख्य ट्रैक पर भूस्खलन हो गया।

    बाणगंगा के पास गिरा मलबा, शेड और रेलिंग को नुकसान

    भूस्खलन बाणगंगा के पास बना गुलशन कुमार लंगर के पास हुआ। यहां अचानक पहाड़ों से भारी मात्रा में मिट्टी और पत्थर नीचे गिर पड़े, जिससे ट्रैक पर बना शेड ढह गया और रेलिंग भी टूट गई। इस हादसे में पांच यात्रियों को चोटें आई हैं।

    श्राइन बोर्ड और पुलिस ने तुरंत शुरू किया रेस्क्यू

    जैसे ही हादसे की सूचना मिली, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायल यात्रियों को पहले कटरा के उप-जिला अस्पताल पहुंचाया गया, इसके बाद उन्हें नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया।

    चश्मदीद बोले- किसी तरह बचाई जान

    हादसे के वक्त मौजूद यात्रियों ने बताया कि वे बारिश में यात्रा कर लौट रहे थे। जब वे बाणगंगा के पास पहुंचे, तभी अचानक मिट्टी और पत्थर गिरने लगे। कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बहुत अचानक हुआ और कई लोग घबरा गए।

    बारिश बनी सबसे बड़ी रुकावट, यात्रा फिर भी जारी

    भूस्खलन के बाद श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और जेसीबी मशीनें मलबा हटाने में लगी हैं। लेकिन लगातार हो रही बारिश से ऑपरेशन में परेशानी हो रही है। इसके बावजूद माता वैष्णो देवी यात्रा को रोका नहीं गया है और श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे हैं।

    यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील

    प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि वे बारिश के दौरान यात्रा में सतर्कता बरतें और किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी सुरक्षाकर्मी से संपर्क करें।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts