जम्मू-कश्मीर :कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर; LoC के पास बढ़ाई गई निगरानी

कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर; LoC के पास बढ़ाई गई निगरानी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। नियंत्रण रेखा (LoC) पार से घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

    कैसे शुरू हुआ ऑपरेशन

    भारतीय सेना को शुक्रवार को खुफिया जानकारी मिली थी कि, कुछ आतंकी केरन सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। सेना की यूनिट चिनार कॉर्प्स के जवानों ने रात में इलाके की घेराबंदी की। सर्च के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन पिंपल’ रखा गया है। सेना ने बताया कि, आतंकियों की पहचान और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है।

    जेलों में भी सुरक्षा सख्त

    मुठभेड़ के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग (CIK) ने घाटी की कई जेलों में सर्च अभियान चलाया। यह सुनिश्चित करने के लिए की जेलों का दुरुपयोग न हो, कोई अवैध नेटवर्क या गतिविधि संचालित न हो। अधिकारियों के मुताबिक यह नियमित सुरक्षा समीक्षा का हिस्सा है।

    कुपवाड़ा का जंगल और ऊंचे पहाड़ी इलाके अक्सर आतंकियों की घुसपैठ का रास्ता रहे हैं। 13 अक्टूबर 2025 को भी कुपवाड़ा के कुंबकड़ी जंगल में दो आतंकी मारे गए थे।

    पहलगाम हमले के बाद बढ़ी कार्रवाई

    22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट्स की जान गई थी। इसके बाद सेना ने LoC पर सर्च और निगरानी और सख्त की, कई बार घुसपैठ की कोशिशें नाकाम कीं। इसके साथ ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक भी की थी।

    हाल के बड़े ऑपरेशन

    तारीख

    स्थान

    कार्रवाई

    8 सितंबर

    आरएसपुरा सेक्टर

    पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

    26 अगस्त

    गुरेज सेक्टर

    2 आतंकी ढेर, ‘ह्यूमन GPS’ बागू खान मारा गया

    1-12 अगस्त

    कुलगाम

    लश्कर आतंकी हारिस डार ढेर (ऑपरेशन अखल)

    28 जुलाई

    श्रीनगर हरवान

    3 पाक आतंकी मारे गए, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts