जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ में सेना का सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन, एक आतंकी ढेर; घने जंगलों में अब भी तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पहाड़ी इलाके छत्रू में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। यह ऑपरेशन बुधवार, 9 अप्रैल को शुरू किया गया था, जब सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी।
भारतीय सेना की 16 कॉर्प्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। सेना ने बताया कि बुधवार शाम को आतंकियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी मारा गया।











