Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मसूद अजहर ने बनाई पहली महिला ब्रिगेड, ‘जमात-उल-मोमिनात’ नाम से किया ऐलान

आतंकवादी मसूद अजहर ने ‘जमात-उल-मोमिनात’ नाम से एक नए संगठन की घोषणा की है। इस संगठन में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को शामिल किया जाएगा। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, इस नेटवर्क को सोशल मीडिया के जरिए भारत में भी सक्रिय किया जाएगा।
मसूद अजहर ने बनाई पहली महिला ब्रिगेड, ‘जमात-उल-मोमिनात’ नाम से किया ऐलान
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद नए आंतकी संगठन को बनाने की तैयारी कर रहा है। जैश के प्रमुख आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर ने बुधवार को अपनी पहली महिला ब्रिगेड ‘जमात-उल-मोमिनात’ की घोषणा की । इस बात की जानकारी आतंकी मसूद के नाम से जारी पत्र में दी गई। बताया जा रहा है कि नई ब्रिगेड के लिए महिलाओं की भर्ती 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। वहीं,सूत्रों के मुताबिक, इस संगठन की कमान मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर संभालेगी।

    आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं होगी शामिल

    मीडिया रिपोट के मुताबिक, जमात-उल-मोमिनात वाली ब्रिगेड में ऐसी महिलाओं को शामिल किया जा रहा है जो आर्थिक रूप से कमजोर है। साथ ही, इसमें कमांडरों की पत्नियां और बहावलपुर, कराची, मुज़फ़्फराबाद, कोटली, हरीपुर व मंसेहरा के केंद्रों में पढ़ने वाली महिला भी शामिल है। साथ ही,  महिलाओं से आत्माघाती और अन्य हमलें कराने पर भी विचार किया जा रहा है।

    भारत में भी सक्रिय नेटवर्क

    सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह महिला ब्रिगेड केवल पाकिस्तान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भारत में भी सक्रिय होने की योजना है। माना जा रहा है कि ‘जमात-उल-मोमिनात’ का ऑनलाइन नेटवर्क जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में सक्रिय है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से महिलाओं को बरगलाकर संगठन में शामिल करने की कोशिश की जा रही है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, जैश के इस नए सर्कुलर में मक्का और मदीना की तस्वीरें लगाई गई हैं, ताकि शहरी महिलाओं को भी आकर्षित किया जा सके।

    ऑपरेशन सिंदूर में तबाह मसूद का परिवार

    बता दें कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय भी शामिल था। इस ऑपरेशन में मसूद अजहर के परिवार के कई सदस्य मारे गए थे।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts