जैसलमेर में घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा :पुलिस गाड़ी और बस की टक्कर, SHO समेत 4 घायल

जैसलमेर के पोकरण में घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ। NH-11 पर पुलिस की गाड़ी और स्लीपर बस की आमने-सामने टक्कर में मोहनगढ़ थाना प्रभारी और तीन कॉन्स्टेबल घायल हो गए। सभी पुलिसकर्मी हिंदू सम्मेलन की सुरक्षा ड्यूटी पर जा रहे थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।
Follow on Google News
पुलिस गाड़ी और बस की टक्कर, SHO समेत 4 घायल
Jaisalmer Bus Accident
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र में घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। मोहनगढ़ थाने की पुलिस गाड़ी और एक स्लीपर बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस की गाड़ी पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसे में मोहनगढ़ थाना प्रभारी (SHO) बाबूराम और तीन कॉन्स्टेबल घायल हो गए। वहीं स्लीपर बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। सभी घायल पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं।

    NH-11 पर चाचा गांव के पास हादसा

    यह हादसा शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे नेशनल हाईवे-11 पर चाचा गांव के पास हुआ। उस समय इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे सड़क पर देखने की क्षमता बहुत कम हो गई थी।

    हिंदू सम्मेलन की ड्यूटी पर जा रही थी पुलिस टीम

    जानकारी के मुताबिक, पोकरण में शनिवार को हिंदू संगठनों द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मोहनगढ़ थाने से अतिरिक्त पुलिस बल पोकरण भेजा गया था। SHO बाबूराम अपनी टीम के साथ सुबह ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे।

    कोहरे के कारण आमने-सामने हुई भिड़ंत

    स्लीपर बस जोधपुर से जैसलमेर की ओर जा रही थी, जबकि पुलिस की गाड़ी मोहनगढ़ से पोकरण की ओर आ रही थी। घने कोहरे के कारण चाचा गांव के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई।

    टक्कर के बाद पलटी पुलिस की गाड़ी

    टक्कर के बाद पुलिस की गाड़ी सड़क पर पलट गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए घायल पुलिसकर्मियों को वाहन से बाहर निकाला।

    प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर

    घायलों को पहले पोकरण के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चारों को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पोकरण अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts