स्विस कंपनी ने लॉन्च की राम जन्मभूमि घड़ी, कीमत 34 लाख; लिमिटेड एडिशन में जय श्रीराम व बजरंगबली है अंकित

नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड की प्रसिद्ध लक्जरी घड़ी निर्माता कंपनी जैकब एंड कंपनी ने भारतीय रिटेलर एथोस के साथ साझेदारी कर लिमिटेड एडिशन की राम जन्मभूमि घड़ी लॉन्च की है। यह कंपनी की एपिक एक्स स्केलेटन सीरीज का एक हिस्सा है। लिमिटेड एडिशन वाली घड़ी की कीमत 41,000 डॉलर यानी 34 लाख रुपए है।
घड़ी की खूबियां
- इस घड़ी के डायल पर ‘जय श्री राम’ अंकित है, जो भगवान राम के प्रति श्रद्धा को प्रकट करता है। घड़ी के अंदर प्रभु श्री राम और बजरंग बली की छवि भी अंकित है, जिससे यह घड़ी न सिर्फ उपकरण है, बल्कि धार्मिक आस्था का प्रतीक भी बन जाती है। घड़ी में 9 बजे राम मंदिर और 6 बजे जय श्री राम लिखा हुआ है।
- लिमिटेड एडिशन वाली यह घड़ी दो वर्जन में उपलब्ध है, दोनों में भगवान राम और भगवान हनुमान को दिखाया गया है। साथ ही हिंदुत्व का सम्मान करने के लिए भगवा कंगन भी है।











