Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर : यूट्यूबर महिला बन गई चोर, वीडियो बनाने से कर्ज में डूबी, परिचित के घर से चुराए 10 लाख के गहने

जबलपुर : यूट्यूबर महिला बन गई चोर, वीडियो बनाने से कर्ज में डूबी, परिचित के घर से चुराए 10 लाख के गहने
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर पुलिस ने एक ऐसी चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है, जो कभी यूट्यूब पर वीडियो बनाती थी। महिला ने वीडियो बनाने के लिए पैसे की जरूरत पड़ने पर कर्ज ले लिया। जब यूट्यूब पर कुछ नहीं हुआ तो उधारी चुकाने के लिए चोरी का रास्ता चुन लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्कूटी के नंबर के आधार पर उसे पकड़ लिया।

    यूट्यूब पर वीडियो बनाने कि लिए कर्ज

    दरअसल, मामला गोहलपुर का है। यहां रजा चौक इलाके में रहने वाली संजीदा बी हाउसवाइफ होने के साथ-साथ यूट्यूबर भी थी। वह यूट्यूब पर खाना बनाना सिखाती थी। संजीदा ने कई वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डाले, लेकिन चैनल पर न लाइक्स आए और न ही सब्सक्राइबर बढ़े। वीडियो बनाने के लिए उसने बाजार से करीब 4 लाख रुपए का कर्ज ले लिया। चैनल बंद होने और कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ने पर वह परेशान रहने लगी।

    कर्ज से परेशान होकर परिचित के घर की चोरी

    कर्ज से परेशान होकर संजीदा ने अपनी परिचित साजदा के घर पर जा कर 17 जुलाई को साजदा के बैग से घर की चाबी लीं, फिर मौका पाते ही चाबी से घर का दरवाजा खोला और अलमारी से 10 लाख रुपए से ज्यादा के गहने चोरी कर लिए। फिर उसी सफाई से चाबी वापस साजदा के बैग में रख दी। इसके बाद साजदा मायके चली गई। जब साजदा 22 जुलाई को मायके से घर लोटी तब देखा घर में चोरी हो गई। घर के दरवाजे और ताले सही सलामत होने से मामला समझ नहीं आ रहा था। परिवार ने मिलकर खोजबीन की। जब कुछ पता नहीं चला तो 24 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आई संजीदा 

    पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी और आस-पास के इलकों के 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पुलिस को एक महिला बुर्का पहने नजर आई, लेकिन चेहरा ढंका होने से पहचान मुश्किल थी। पुलिस ने महिला की गाड़ी का नंबर ट्रेस किया तो वह संजीदा के नाम पर निकला। यहीं से संजीदा पर शक हुआ फिर पुलिस ने संजीदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले उसने चोरी करने से इनकार किया। फिर सबूतों को सामने रखने पर उसने चोरी कबूल कर ली। जिसके बाद उसने गहने कहां छिपाए, यह भी बता दिया।

    ये भी पढ़ें: नर्मदा नदी में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, दादी की अस्थि विसर्जन में शामिल होने आए थे

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts