Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM की सुरक्षा फेल!हेलीपैड पर सांड ने मचाया हड़कंप, पुलिस के छूटे पसीने

बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे से पहले हेलीपैड परिसर में अचानक एक सांड घुस गया, जिससे पुलिसकर्मियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। सांड को भगाने में करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। कई बार पुलिसकर्मी खुद सांड से बचते नजर आए, और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
हेलीपैड पर सांड ने मचाया हड़कंप, पुलिस के छूटे पसीने
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिहार के बेगूसराय में उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से ठीक पहले हेलीपैड परिसर में अचानक एक सांड घुस आया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पहले से ही प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी, लेकिन इस घटना ने कुछ समय के लिए पूरे माहौल को अस्त-व्यस्त कर दिया।

    यह भी पढ़ें: बिहार में नया मुख्यमंत्री कौन? रामकृपाल यादव ने अटकलों पर दिया जवाब

    हेलीपैड पर तैनात पुलिसकर्मी और अधिकारी अचानक सांड को देखकर घबरा गए। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षाकर्मी तुरंत सक्रिय हुए और सांड को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन सांड भी कम जिद्दी नहीं था। उसने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर परेशान कर दिया।

    यह भी पढ़ें: बिहार की राजनीति में ‘निशांत युग’ की शुरुआत? JDU जॉइन कर नीतीश कुमार की विरासत संभालेंगे बेटे निशांत

    पुलिसकर्मियों को करना पड़ा संघर्ष

    सांड को बाहर भगाने के लिए पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कई बार ऐसा लगा कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है। बताया जा रहा है कि जब पुलिसकर्मी उसे खदेड़ने लगे तो सांड ने पलटकर एक पुलिसकर्मी को ही दौड़ा लिया।
    इसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई। कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने धीरे-धीरे सांड को घेरकर हेलीपैड परिसर से बाहर निकालने में कामयाब हो गई।

    सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे। लोगों के मन में यह सवाल है कि जब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए इतनी कड़ी सुरक्षा लगाई गई थी, तो आखिर सांड हेलीपैड परिसर तक कैसे पहुंच गया।
    प्रशासन का कहना है कि यह एक अचानक हुई घटना थी और इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अब पूरे इलाके की निगरानी और सख्ती से की जा रही है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

    समृद्धि यात्रा के तहत बेगूसराय पहुंचे मुख्यमंत्री

    दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत बेगूसराय पहुंचे। इस दौरे के दौरान वे कई विकास कार्यों की शुरुआत की और जिले में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाएंगे।

    कैम्पा कोला प्लांट से मिलेगा रोजगार

    मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान Reliance Industries के लोकप्रिय पेय ब्रांड Campa Cola के बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला भी रखी जानी है। यह प्लांट बरौनी प्रखंड के असुरारी स्थित BIADA परिसर में करीब 35 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में लगभग 1,000 करोड़ रुपए का निवेश होगा। प्लांट का संचालन ‘EPIC Agro Products’ द्वारा किया जाएगा। इस यूनिट में हर साल करीब 200 मिलियन बोतलें तैयार होने की संभावना है।
    सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्रोजेक्ट से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। अनुमान है कि इस प्लांट से सीधे और परोक्ष रूप से लगभग 1,500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

    स्थिति अब पूरी तरह सामान्य

    सांड के हंगामे के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा समीक्षा की। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और हेलीपैड तथा कार्यक्रम स्थल के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई।
    फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां जारी हैं। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts