Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नर्मदा नदी में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, दादी की अस्थि विसर्जन में शामिल होने आए थे

नर्मदा नदी में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, दादी की अस्थि विसर्जन में शामिल होने आए थे
फाइल फोटो।
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कुक्षी। धार जिले के डही के पास नर्मदा नदी के कातरखेड़ा तट पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। आलीराजपुर जिले के रहने वाले दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों भाई अपनी दादी की अस्थि विसर्जन और मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने परिजनों के साथ वहां पहुंचे थे।

    कैसे हुआ हादसा?

    सुबह करीब 9 बजे परिजन अस्थि विसर्जन के लिए नर्मदा तट पर पहुंचे। इसी दौरान 13 वर्षीय आकाश नहाने के लिए नदी में उतरा और गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख 19 वर्षीय बड़ा भाई हेमेश तुरंत नदी में कूद गया। दोनों को बचाने के प्रयास में उनके दादा कालू सिंह ने भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। देखते ही देखते दोनों की मौत हो गई।

    दादी की अस्थि विसर्जन में गया था परिवार

    परिवार की दादी का निधन 10 अगस्त को हुआ था। बुधवार को उनका मुंडन संस्कार और अस्थि विसर्जन कार्यक्रम था। इस रस्म में शामिल होने के लिए पूरा परिवार डही पहुंचा था। उसी दौरान यह हादसा घटा। मृतक हेमेश आलीराजपुर कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। छोटा भाई आकाश आठवीं कक्षा में पढ़ता था। परिजनों का कहना है कि दोनों पढ़ाई में अच्छे थे और घर-परिवार की उम्मीद थे।

    पिता इंदौर में कर रहे थे होमगार्ड की ट्रेनिंग 

    दोनों बच्चों के पिता मुकेश सस्तीया पिछले 8 साल से आलीराजपुर में होमगार्ड की सेवा कर रहे हैं। हादसे के वक्त वे इंदौर में 8 दिन की ट्रेनिंग पर थे। घटना की जानकारी मिलते ही वे डही के लिए रवाना हो गए।

    घटना से पूरे गांव और रिश्तेदारों में मातम का माहौल है। परिजन जैसे-तैसे बच्चों को नदी से निकालकर डही अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts