PlayBreaking News

जबलपुर : हाईकोर्ट परिसर में गूंजी गोलियां, 2 आतंकी ढेर, 3 जिंदा पकड़े, आतंकी हमले से निपटने जजों की मौजूदगी में मॉक ड्रिल  

हाईकोर्ट परिसर में शुक्रवार को मॉकड्रिल की गई।  इसके लिए ओवल ग्राउंड में स्कैनिंग गेट के अलावा एक कोर्ट रूम भी बनाया गया था। इस संयुक्त मॉकड्रिल में हाईकोर्ट की सुरक्षा टीम के साथ NDRF, SDRF, BDDS, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीम शामिल रहीं।
Follow on Google News
 हाईकोर्ट परिसर में गूंजी गोलियां, 2 आतंकी ढेर, 3 जिंदा पकड़े, आतंकी हमले से निपटने जजों की मौजूदगी में मॉक ड्रिल   
जबलपुर हाईकोर्ट परिसर में मॉकड्रिल की गई।

जबलपुर। 'हैलो....कंट्रोल रूम। हाईकोर्ट में हथियारों से लैस 5 आतंकवादी हाईकोर्ट में घुस गए हैं। उन्होंने कोर्ट में पक्षकारों को बंधक बना लिया है और अब वो जज पर हमला करने की फिराक में हैं। वायरलेस पर मैसेज जारी होते ही पुलिस फोर्स हरकत में आई। पूरी तैयारियों के साथ कोर्ट परिसर में पुलिस ने घेराबंदी करके 2 आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि शेष 3 को जिन्दा गिरफ्तार किया।'

स्कैनिंग गेट, कोर्ट रूम बनाया

यह लाइव सीन है शुक्रवार को हाईकोर्ट परिसर में आयोजित मॉकड्रिल का। शाम 5 से 6 बजे तक आयोजित यह मॉकड्रिल की गई।  इसके लिए ओवल ग्राउंड में स्कैनिंग गेट के अलावा एक कोर्ट रूम भी बनाया गया था। इस संयुक्त मॉकड्रिल में हाईकोर्ट की सुरक्षा टीम के साथ NDRF, SDRF, BDDS, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीम शामिल थी। पिछली आतंकी घटनाओं के मद्देनजर न सिर्फ भाग रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया गया, जबकि 3 आतंकियों को ढूंढकर पकड़ा गया। साथ ही उनके द्वारा लाए गए आरडीएक्स के सूटकेस को बरामद करके उसे सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया गया।

जजों ने लाइव देखी मॉकड्रिल

/img/89/1783691846896

एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया की मौजूदगी में यह मॉकड्रिल आयोजित हुई। इस मौके पर प्रशासनिक न्यायाधीश आनंद पाठक, सीनियर जज जस्टिस विवेक अग्रवाल, जस्टिस विवेक कुमार सिंह, जस्टिस विशाल मिश्रा, जस्टिस विशाल धगट सहित सभी न्यायाधीशगण, रजिस्ट्रार जनरल धरमिन्दर सिंह, रजिस्ट्रार प्रशासन हर्ष बहरावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीएल परतेती, डीएसपी पंकज परमार की उपस्थिति में आयोजित इस मॉकड्रिल का संचालन एएसआई अजय परोचे ने किया। कार्यक्रम के अंत में सुरक्षा कर्मियों ने राष्ट्रध्वज के साथ परेड मार्च भी किया।

ये भी पढ़ें: इंदौर में नहीं थम रही मादक पदार्थों की तस्करी: 11 लाख की ब्राउन शुगर और गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

परिन्दा भी पर नहीं मार सकता

हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा काफी कड़ी है। यहां पर परिन्दा भी पर नहीं मार सकता।  यह संयुक्त मॉकड्रिल आकस्मिक हमले और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर की गई थी।

धरमिन्दर सिंह, रजिस्ट्रार जनरल, हाईकोर्ट

ये भी पढ़ें: खालड़ा केस में बढ़ा नया विवाद : पते पर नहीं मिला दोषी पूर्व DSP, वकील बोले- लापता नहीं

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts