PlayBreaking News

जबलपुर : सुरभि मूले का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, पहले भी बना चुकी हैं कई रिकॉर्ड्स, जानिए क्या किया ऐसा

Follow on Google News
जबलपुर। हमेशा रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाने वाली शहर की सुरभि मूले ने एक बार फिर एक और रिकॉर्ड बनाया है। सुरभि ने श्रीमद्भागवत गीता की अर्थ सहित व्याख्या करने का कीर्तिमान बनाकर अपना नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है। कक्षा दसवीं की छात्रा सुरभि आठ साल की उम्र से अपनी दादी विजया मुले से भागवत गीता को अर्थ सहित पढ़ना सीख रही हैं। सुरभि गीता के 18 अध्यायों के 700 श्लोकों को उनके अर्थ के साथ निरंतर सुना सकती हैं। 6 घंटे 17 मिनिट में गीता की अर्थ सहित व्याख्या सुरभि ने श्रीमद्भागवत गीता की अर्थ समेत व्याख्या महज 6 घण्टे 17 मिनिट में कर दी। सुरभि ने 17 जून को श्रीमदभागवत गीता का पाठ अर्थ सहित सुनाना शुरू किया था जिसे 6 घंटे 17 मिनिट में पूरा कर दिया था। उनकी लगन और गीता को अर्थ सहित कंठस्थ पाठ देकर निर्णायक भी हैरान थे। पहले भी बना चुकी हैं एक रिकॉर्ड सुरभि मूले ने श्रीमद्भागवत गीता का लगातार अर्थ सहित पाठ करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम पहले ही दर्ज करा चुकी हैं। उसके बाद उन्होंने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में आवेदन किया और यहां भी उनका नाम दर्ज कर लिया गया था। परिवार को गर्व है सुरभि की सफलता के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर है। वे कहती हैं कि उनकी इस सफलता का श्रेय उनकी दादी और उनके पिता को जाता है। अब उनकी इच्छा है कि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रीमद्भाागवत गीता का पाठ करें और एक नया कीर्तिमान स्थापित करें। साथ ही अंग्रेजी में गीता की व्याख्यान करें। सुरभि का मानना है कि श्रीमद्भागवत गीता में जीवन का पूरा सार कहा गया है। उसे पूरे विश्व को बताने की जरूरत है। ऐसे में श्रीमद भागवत गीता का अंग्रेजी में अनुवाद कर उसे पूरे विश्व के सामने रखना चाहती हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts