People's Update
Sunday, April 5, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, April 5, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    राहगीरों को अब आसानी से मिलेगा ठंडा पानी, भोपाल में पब्लिक प्लेस पर लगाए जाएंगे आरओ वॉटर कूलर
    मध्य प्रदेश
    जबलपुर

    Jabalpur Election Results 2022 : सामने आई जीतने और हारने वाले प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट, देखें कितने वोट से जीते आपके वार्ड के पार्षद

    Publish Date: 17 Jul 2022, 6:30 PM (IST)Updated On: 17 Jul 2022, 9:25 PM (IST)Reading Time: 9 Minute Read
    Follow on Google News
    जबलपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के जगत बहादुर अन्नू 15 साल से नगर निगम पर काबिज भाजपा के शासन का अंत करने में सफल रहे। अन्नू ने भाजपा के डॉ. जितेंद्र जामदार को लगभग 44 हजार 339 वोटों से हराया है। वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने चौंकाते हुए पहली ही बार में जबलपुर में खाता खोल दिया है। मतगणना स्थल से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सबसे पहले एक्टिवा में बैठकर राजपूत क्षत्रिय महासभा के कार्यालय पहुंचे। प्रत्याशियों की लिस्ट देखने के लिए मोबाइल ब्राउसर पर पिंच जूम करें...

    ओवैसी ने किया कमाल

    शहर में ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के दो प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वार्ड 49 से शमा परवीन और वार्ड 51 से समरीन ने जीत दर्ज की है। एआईएमआईएम की पार्टी के दोनों प्रत्याशियों ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया है। बता दें कि ओवैसी ने चुनाव से पहले सुब्बा शाह मैदान में एक बड़ी सभा का आयोजन कर अपनी पार्टी के लिए वोट करने की अपील की थी। अक्सर देखा गया है कि ओवैसी जहां भी जाते हैं, वहां कांग्रेस को नुकसान होता है।

    शाम 6 बजे तक के Election Result Update

    • जवाहर गंज वार्ड से भाजपा प्रत्याशी रजनी साहू ने 227 वोट से जीत दर्ज की है।
    • अग्रसेन वार्ड से कमलेश अग्रवाल 1400 वोटों से जीत गए हैं।
    • ग्वारीघाट वार्ड से शारदा प्रसाद कुशवाहा ने जीत हासिल की है।
    • हनुमानताल वार्ड से कविता रैकवार 338 वोटों से जीत दर्ज की है।
    • राजीव गांधी वार्ड से मधुबाला राजपूत ने जीत दर्ज की है।
    • गुप्तेश्वर वार्ड से निशा राठौर 393 वोट से जीतीं।
    • सुभाष चंद्र बोस वार्ड से महेश राजपूत ने भी जीत दर्ज की है।
    • भेड़ाघाट नगर परिषद के वार्ड-5 से भाजपा के सजल तिवारी जीते।
    • नगर नगम जबलपुर के वार्ड क्रं-52 से भाजपा के विवेक राम सोनकर जीते।
    • वार्ड-18 से कांग्रेस की हेमलता दिनेश सिंगरौल विजयी।
    • सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड-32 से कांग्रेस के अमरीश मिश्रा विजयी।
    • शीतला माई वार्ड-45 से कांग्रेस की एकता गुप्ता विजयी।
    • गिरिराज कपूर वार्ड-11 से राजकुमार पटेल जीते।
    • ग्वारीघाट वार्ड-8 से शारदा कुशवाहा जीतीं।

    डॉ. जामदार ने हार पर कही ये बात

    जबलपुर में भाजपा के डॉ. जामदार ने हार स्वीकारते हुए कहा कि जीत और हार मां नर्मदा जी तय करती हैं, मां नर्मदा ने तय किया कि अन्नू को मौका देंगी। हमने तो प्रयत्न किया पर सफल नहीं हुए। सफलता-असफलता अपने हाथ में नहीं है।

    शाम 5 बजे तक के Election Result Update

    • कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू को 2 लाख 93 हजार 188 वोट मिले।
    • भाजपा के डॉ. जामदार को 2 लाख 48 हजार 963 वोट मिले।
    [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1548630547295076354?t=oGowqvmGfiX4MOFF9obcnw&s=08[/embed]

    शाम 4.30 बजे तक के Election Result Update

    • कांग्रेस के जगत बहादुर अन्नू को 2 लाख 47 हजार 920 वोट मिले।
    • भाजपा के डॉ. जामदार को 2 लाख 1 हजार 493 वोट मिले।
    • तेज बारिश के चलते मतगणना स्थल पर समर्थकों की भीड़ हुई तितर-बितर।
    [caption id="attachment_36606" align="aligncenter" width="300"] विक्ट्री साइन दिखाते जगत बहादुर सिंह अन्नू, साथ में लखन घनघोरिया व कांग्रेस कार्यकर्ता।[/caption] [caption id="attachment_36615" align="aligncenter" width="300"] विक्ट्री साइन दिखाते जगत बहादुर अन्नू, तरुण भनोट, दिनेश सिंगरौल व अन्य।[/caption]

    दोपहर 3.45 तक के Election Result Update

    • कांग्रेस के जगत बहादुर अन्नू को 2 लाख 40 हजार वोट मिले।
    • भाजपा के जितेंद्र जामदार को 1 लाख 90 हजार वोट मिले।
    • वार्ड क्रमांक 4 से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश तामसेतवार विजयी।
    • वार्ड क्रमांक 5 से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपम जैन विजयी।
      [caption id="attachment_36575" align="aligncenter" width="300"] मतगणना स्थल पर जगत बहादुर अन्नू, साथ में पूर्व मंत्री भनोट।[/caption] [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1548597509542608898?t=Jfs-BuabhnjC5KI_a2XbOw&s=08[/embed]

    दोपहर 2.30 बजे तक के Election Result Update

    • राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा मतगणना स्थल पहुंचे और कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू की लगातार बढ़त पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अन्नू ने पूरा जीवन जबलपुर की जनता की सेवा के लिए समर्पित किया है।
    • कैंट में कांग्रेस शून्य पर, 11 सीट में से 9 पर भाजपा और 2 पर निर्दलीय को बढ़त।

    दोपहर 2 बजे तक के Election Result Update

    • पंडित बनारसी दास वार्ड से अमर रजक जीत की ओर
    • महात्मा गांधी वार्ड से कांग्रेस के हर्षित यादव जीत की ओर
    • वार्ड नंबर 70 से भाजपा की सावित्री शाह 434 मतों से आगे
    • वार्ड नंबर 71 से ज्योति विनोद लोधी 450 मतों से आगे
    • वार्ड नंबर 74 से कांग्रेस की प्रभा यादव 70 मतों से आगे
    • वार्ड नंबर 72 से भाजपा की अर्चना सिसोदिया 1075 मतों से आगे
    • वार्ड नम्बर 73 से सतेंद्र चौबे 2500 मतों से आगे
    • सुभाष चंद्र बनर्जी वार्ड से भाजपा के श्याम कनौजिया 300 से ज्यादा मतों से आगे
    • रानी अवंती बाई वार्ड से भाजपा के रिंकू विज 600 मतों से आगे
    • गोकलपुर वार्ड से रितु राजेश यादव 738 मतों से आगे
    • चंद्रशेखर वार्ड से भाजपा के दामोदर सोनी 1300 मतों से आगे
    • रानी लक्ष्मीबाई वार्ड से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा चौधरी आगे चल रही हैं
    • दीवान आधार सिंह वार्ड से भाजपा के बाबा श्रीवास्तव 380 मतों से आगे
    • अंबेडकर वार्ड से भाजपा के अनुराग दहिया आगे [caption id="attachment_36539" align="aligncenter" width="300"] मतणना स्थल के बाहर भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भीड़।[/caption]
    • भगत सिंह वार्ड से भाजपा प्रत्याशी निशांत झारिया 600 मतों से आगे
    • महर्षि सुदर्शन वार्ड से संतोषी ठाकुर 230 मतों से आगे
    • निर्मल चंद जैन वार्ड से रीना ऋषि यादव 750 मतों से आगे
    • महर्षि महेश योगी वार्ड से अंजना मनीष अग्रहरि 2038 मतों से आगे
    • राधाकृष्णन वार्ड से भाजपा की माधुरी सोनकर 108 मतों से आगे
    • शहीद अशफाक उल्ला खां वार्ड से निर्दलीय वकील अंसारी 985 मतों से आगे
    • रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड से समरीन कुरेशी 12 मतों से आगे
    • मदन मोहन मालवीय वार्ड से कांग्रेस के शैंकी सोनकर 57 मतों से आगे
    • महर्षि अरविंद वार्ड से अंजू अनीता जाट 1700 मतों से आगे
    • खेरमाई वार्ड से भाजपा के गोवर्धन कश्यप आगे
    • द्वारका नगर वार्ड से जित्तू ठाकुर 28 मतों से आगे
    • सेठ गोविंद दास वार्ड से राकेश पांडे 1600 मतों से आगे
    • सिद्ध बाबा वार्ड से कांग्रेस की संतोष बेन 14 मतों से आगे
    • शास्त्री वार्ड से मतीन अंसारी ए आई एम आई एम 1300 मतों से आगे
    • ठक्कर ग्राम वार्ड से गुलाम हुसैन 400 मतों से आगे
    [caption id="attachment_36481" align="aligncenter" width="300"] मतगणना स्थल पहुंचे पूर्व मंत्री तरुण भनोट, विनय सक्सेना और लखन घनघोरिया।[/caption]

    दोपहर 1 बजे तक के Election Result Update

    वार्ड में कौन कितना आगे
    • 1- भाजापा- 450 सेआगे
    • 2- भाजपा-
    • 3-भाजपा-
    • 4- कांग्रेस- 1300 से आगे
    • 5- कांग्रेस
    • 6-भाजपा- 900 से आगे
    • 7-भाजपा- 776 से आगे
    • 8-भाजपा-1500 से आगे
    • 9-भाजपा- 270 से आगे
    • 10-भाजपा-215 से आगे
    • 11-भाजपा-
    • 12-भाजपा-398 से आगे
    • 13-कांग्रेस- 198 से आगे
    • 14- कांग्रेस-550 से आगे
    • 15-कांग्रेस- 800 से आगे
    • 16-भाजपा-700 से आगे
    • 17- कांग्रेस- 750 से आगे
    • 18- कांग्रेस-713 से आगे
    • 19- भाजपा-110 से आगे
    • 20- कांग्रेस-1500 से आगे
    • 21-भाजपा- 2700 से आगे
    • 22-कांग्रेस -436 से आगे
    • 23- कांग्रेस- 2 हजार 583 से आगे
    • 24-भाजपा-350 से आगे
    • 25- कांग्रेस- 400 से आगे
    • 26- कांग्रेस-500 से आगे
    • 27-भाजपा-662 से आगे
    • 28-भाजपा-839 से आगे
    • 29- बसपा- 203 से आगे
    • 30- बसपा-200 से आगे
    • 31- भाजपा-1200 से आगे
    • 32- कांग्रेस-2050 से आगे
    • 33- कांग्रेस-164 से आगे
    • 34- कांग्रेस- 650 से आगे
    • 35- भाजपा-900 से आगे
    • 36-
    • 37-
    • 38-
    • 39-
    • 40-
    • 41- कांग्रेस-1000 से आगे
    • 42-भाजपा-570 से आगे
    • 43-
    • 44-
    • 45-
    • 46- कांग्रेस-14 से आगे
    • 47- कांग्रेस-1300 से आगे
    • 48-कांग्रेस-150 से आगे
    • 49-निर्दलीय-
    • 50- कांग्रेस- 600 से आगे
    • 51- एमआईएम- 241से आगे
    • 52- कांग्रेस- 45 से आगे
    • 53- भाजपा- 1700 से आगे
    • 54- कांग्रेस-1300 से आगे
    • 55-भाजपा- 1000 से आगे

    दोपहर 12: 20 तक के Election Result Update

    • भाजपा के महापौर प्रत्याशी डॉ. जामदार अपना वॉर्ड ही नहीं बचा सके।
    • वार्ड 1 में शिवसेना आगे
    • वार्ड 2 में निर्दलीय आगे
    • वार्ड 4 से कांग्रेस के गुड्डू तामसेतवार आगे
    • वार्ड 6 में भाजपा आगे
    • वार्ड 7 में भाजपा आगे
    • वार्ड 8 में भाजपा आगे
    • वार्ड 18 से कांग्रेस के दिनेश सिंगरौल आगे
    • भाजपा के विवेक राम सोनकर आगे
    • सुभद्रा कुमारी चौहान वॉर्ड से कांग्रेस के अमरीश मिश्रा 1200 वोट से आगे।
    • अग्रसेन वार्ड के भाजपा प्रत्याशी कमलेश अग्रवाल 261 मतों से आगे।
    • राउंड तीन में जगत बहादुर अन्नू को 26072 और डॉ. जामदार को 20808 वोट मिल चुके हैं।
    • राउंड दो की मतगणना पूरी होने तक कांग्रेस को 19561 और भाजपा को 15709 वोट मिले।
    • रविवार सुबह मतपेटियां खुलते ही शुरुआती रुझाने आने लगे। वार्ड क्रमांक 21 से लेकर 25 तक भाजपा के डॉ. जामदार को 1175 वोट मिले वहीं, कांग्रेस के जगतबहादुर अन्नू को 1152 वोट प्राप्त हुए।
    • वार्ड 26 से लेकर 30 तक कांग्रेस 75 वोट से पीछे है। वहीं 31 से 35 तक कांग्रेस 207 वोट से आगे है।
     

    जनता कांग्रेस को मौका देना चाह रही है: तरुण भनोट

    मतगणना स्थल पहुंच कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू को मिली भारी बढ़त पर कहा कि जनता 15 साल के जबलपुर नगर निगम के भाजपा शासन का अंत करना चाह रही है। जनता वोट के रूप में कांग्रेस को आशीर्वाद दे रही है।

    मतगणना स्थल पहुंचे कलेक्टर

    एमएलबी स्कूल में बने मतगणना स्थल पर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी सुबह से ही पहुंच गए थे। मतगणना के दौरान बारिश से कुछ अव्यवस्थाएं हुईं जिसपर कलेक्टर नजर बनाए रखे। इस दौरान भारी पुलिस बल, प्रशासन व पार्टियों के समर्थक मौजूद रहे।

    पुलिस बल की विशेष बैठक

    शनिवार को कलेक्टर के दौरे के बाद मतगणना स्थल पर विशेष पुलिस बैठक बुलाई गई। यहां जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा व एडिशनल एसपी समेत कई अधिकारियों ने मतगणना के दिन व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस कर्मचारियों-अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो सके। बता दें कि मतगणना स्थल पर हर कदम पर बैरिकेडिंग और पार्किंग की व्यवस्था की गई है, अंदर एक तय स्थान तक आने के लिए पुलिस के साथ-साथ मीडिया को भी पास जारी किए जा चुके हैं। [caption id="attachment_36390" align="aligncenter" width="300"] मतगणना स्थल पर पुलिस बल। फोटो - आकश बर्मन[/caption] खबर अपडेट हो रही है... यह भी पढ़ें - रांझी में शराब दुकान का विरोध करने पहुंचे स्कूली बच्चे और ग्रामीण, मौके पर पहुंचा पुलिस बल जबलपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Piyush Singh Rajput
    By Piyush Singh Rajput

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    राहगीरों को अब आसानी से मिलेगा ठंडा पानी, भोपाल में पब्लिक प्लेस पर  लगाए जाएंगे आरओ वॉटर कूलर

    MP News :राहगीरों को अब आसानी से मिलेगा ठंडा पानी, भोपाल में पब्लिक प्लेस पर लगाए जाएंगे आरओ वॉटर कूलर

    रश्मिका मंदाना क्यों हैं करोड़ों दिलों की धड़कन? जानिए राज

    जन्मदिन विशेष:रश्मिका मंदाना क्यों हैं करोड़ों दिलों की धड़कन? जानिए राज

    'अयोध्या राम उत्सव' फोटो कॉम्पिटीशन में पीपुल्स समाचार के सोनू यादव का फोटो देश में प्रथम

    बड़ी खबर :'अयोध्या राम उत्सव' फोटो कॉम्पिटीशन में पीपुल्स समाचार के सोनू यादव का फोटो देश में प्रथम

    ट्रंप ने ईरान को दी 48 घंटे की चेतावनी

    होर्मुज पर बढ़ा तनाव:ट्रंप ने ईरान को दी 48 घंटे की चेतावनी

    महिला कांग्रेस की 66 सदस्यीय टीम का ऐलान, पीसी शर्मा की बहू को महासचिव की जिम्मेदारी

    MP News :महिला कांग्रेस की 66 सदस्यीय टीम का ऐलान, पीसी शर्मा की बहू को महासचिव की जिम्मेदारी

    'भविष्य से भेंट' कार्यक्रम में बच्चों को मिला सफलता का मंत्र, स्कूलों में पहुंचे अधिकारी

    भोपाल:'भविष्य से भेंट' कार्यक्रम में बच्चों को मिला सफलता का मंत्र, स्कूलों में पहुंचे अधिकारी

    'मेरा बूथ सबसे मजबूत', सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में गोलाघाट में बूथ मैनेजमेंट पर जोर

    बंगाल चुनाव 2026:'मेरा बूथ सबसे मजबूत', सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में गोलाघाट में बूथ मैनेजमेंट पर जोर

    आसमान से गिरे ओले, फसलों पर संकट

    ग्वालियर-श्योपुर में मौसम का कहर!आसमान से गिरे ओले, फसलों पर संकट

    नकसीर को न करें नजरअंदाज, जानिए कारण और बचाव के तरीके

    गर्मी में बार-बार नाक से आता है खून?नकसीर को न करें नजरअंदाज, जानिए कारण और बचाव के तरीके

    वियतनाम से सीखी खेती अब मालवा की धरती पर भी ड्रेगन फ्रूट का भी स्वाद   

    MP News :वियतनाम से सीखी खेती अब मालवा की धरती पर भी ड्रेगन फ्रूट का भी स्वाद  

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....