Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बड़ी खबर :'अयोध्या राम उत्सव' फोटो कॉम्पिटीशन में पीपुल्स समाचार के सोनू यादव का फोटो देश में प्रथम

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान देशभर में खुशियां मनाने के उत्सव को कैमरों में कैद करने की अखिल भारतीय प्रतियोगिता में पीपुल्स समाचार इंदौर के फोटोग्राफर सोनू यादव के फोटो को देश में पहला पुरस्कार के लिए चुना गया है। दूसरा पुरस्कार भी इंदौर के ही फोटोग्राफर राजू पी. पवार को मिला है।
'अयोध्या राम उत्सव' फोटो कॉम्पिटीशन में पीपुल्स समाचार के सोनू यादव का फोटो देश में प्रथम
सोनू यादव द्वारा क्लिक किया फोटो जिसे देश में प्रथम पुरस्कार मिला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान देश भर में आयोजित धार्मिक सांस्कृतिक उत्सव पर केंद्रित फोटो कॉम्पिटीशन में मप्र के 2 फोटोग्राफर्स ने अपना परचम फहरा दिया। कॉम्पिटीशन में शामिल 3200 छायाचित्रों में से फर्स्ट-सेकंड प्राइज इंदौर के सोनू यादव और राजू पी. पवार के फोटोग्राफ्स ने हासिल किया। तीसरा पुरस्कार तेलंगाना के फोटोग्राफर को मिला। अयोध्या के महंत कमल नयन दास महाराज, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आरएसएस के पदाधिकारी सुरेश भैय्याजी जोशी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय एवं सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया।  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित ‘राम उत्सव चित्रांजलि’ प्रदर्शनी में उत्कृष्ट कृतियों को प्रदर्शित किया गया था।

    /img/89/1775321652082

    इंदौर के उत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

    अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूरे देश में खुशियां मनाई गईं थीं और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस दौरान रात में जगह-जगह आतिशबाजी की गई थी। इसी दौरान सोनू यादव और राजू पी. पवार ने इंदौर के राजवाड़ा और अन्य क्षेत्रों में अनेक फोटो क्लिक किए थे। उन्हीं में से ये फोटो प्रतियोगिता के लिए भेजे गए थे। इनमें सोनू यादव को प्रथम और राजू पी. पवार को दूसरा इनाम मिला।

    /img/89/1775321751471

     राजू पी. पवार का क्लिक किया फोटो

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts