भोपाल। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी ने अध्यक्ष बनने के चार माह बाद अब शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। नई कार्यकारिणी में कुल 66 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जिसमें 4 उपाध्यक्ष और 23 महासचिव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। इस नई टीम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की बहू रूपाली गुहा शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सूची में ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, रीवा, सतना, कटनी, सिंगरौली, उज्जैन, मंदसौर, सागर, जबलपुर सहित प्रदेश के कई जिलों की महिला नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश कार्यकारिणी में ज्योति सिंह, मनीषा रावत, शांति भालेश्वर और यासमीन शेरानी को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि आरती सिंह, गीता सिंह परिहार, हेमलता सिंह, रजनी वर्मा, सौम्या रंधेलिया, मधु शर्मा सहित कई नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


