इटारसी में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
इटारसी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक चुनाव आयोग अपनी निष्पक्षता साबित नहीं करता और ज्ञानेश कुमार पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने कहा कि राहुल गांधी और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं के मन में उठ रहे सवालों का जवाब देने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, वार्ड और मंडलम अध्यक्ष तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, राहुल गांधी और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में यह आंदोलन थमेगा नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर उतरकर जवाब मांगते रहेंगे और संघर्ष को आगे भी जारी रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें: विदिशा: डैम से पानी छोड़ने की मांग, संयुक्त किसान मोर्चा ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
सरकार और आयोग से जवाब मांगने की बात
नर्मदापुरम विधानसभा प्रभारी नवनीत मालवीय ने कहा कि देश के करोड़ों मतदाताओं के मन में चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर शंकाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग को इन जायज सवालों के जवाब देने होंगे, वहीं जिलाध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय ने कहा कि यह संघर्ष सत्ता के लिए नहीं, बल्कि संविधान को बचाने के लिए है और कांग्रेस कार्यकर्ता गांव, शहर और बूथ स्तर तक जनता को जागरूक करेंगे।
महिला कांग्रेस ने भी जताया विरोध
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेहा चावरे ने कहा कि जनता के वोट की ताकत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और महिलाएं इस आर-पार की लड़ाई में सबसे आगे रहेंगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर पार्टी अपना विरोध आगे भी जारी रखेगी।
कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, मोहन झालिया, ओम सेन, अनिल रैकवार, अमित गुप्ता, सेवादल जिलाध्यक्ष, प्रवक्ता मुकेश शर्मा पिंकी, प्रीति यादव और जोशना जॉर्ज सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।























