Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्वच्छता पर सख्ती!इटारसी में सीएमओ सुरेखा जाटव का औचक निरीक्षण, सड़क पर कचरा फेंकने पर ₹500 का जुर्माना

इटारसी नगर पालिका की सीएमओ सुरेखा जाटव ने वार्ड 22 का औचक निरीक्षण किया। सड़क पर कचरा फेंकने वाले व्यक्ति पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। नालियों पर अतिक्रमण हटाने, पाइपलाइन लीकेज सुधारने और शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।
Follow on Google News
इटारसी नगर पालिका एक्शन मोड में, सीएमओ ने वार्ड 22 का किया निरीक्षण

इटारसी शहर को साफ और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सुरेखा जाटव ने वार्ड क्रमांक 22 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

सड़क पर कचरा फेंकने पर 500 रुपये का जुर्माना

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने एक मकान मालिक को घर का कचरा सीधे सड़क पर फेंकते हुए देखा। इस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्वच्छता टीम को निर्देश दिए और मौके पर ही संबंधित व्यक्ति पर 500 रुपये का स्पॉट फाइन लगाया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया।

नालियों पर अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कुछ लोगों ने नालियों पर अवैध अतिक्रमण कर रखा है, जिससे जल निकासी प्रभावित हो रही है। सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे सभी लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Breaking News

पाइपलाइन लीकेज जल्द ठीक करने के आदेश

वार्ड में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते समय दो स्थानों पर मुख्य पाइपलाइन में लीकेज मिला। सीएमओ ने जलप्रदाय विभाग को तुरंत मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकने के निर्देश दिए।

सीएमओ बोलीं- नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सीएमओ सुरेखा जाटव ने कहा कि शहर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो लोग शहर को गंदा करेंगे या नालियों और सरकारी संपत्तियों पर अतिक्रमण करेंगे, उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान वार्ड पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। उन्होंने वार्ड की विभिन्न समस्याओं से सीएमओ को अवगत कराया और नगर पालिका की इस कार्रवाई की सराहना की।

(Edited By - Shivani Gupta)

Tajul Khan
By Tajul Khan

Latest Posts