तमिलनाडु : रियल एस्टेट कंपनी के 50 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, DMK विधायक के बेटे के घर भी छापा

तमिलनाडु : रियल एस्टेट कंपनी के 50 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, DMK विधायक के बेटे के घर भी छापा
चेन्नई। आयकर विभाग ने सोमवार को तमिलनाडु में बड़ी कार्रवाई की है। इनकम टैक्स विभाग (IT) ने रियल एस्टेट प्राइवेट कंपनी जी स्क्वॉयर के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। कंपनी के 50 से अधिक ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। बता दें कि, भाजपा ने सत्तारूढ़ डीएमके के शीर्ष नेताओं पर राज्य में रियल एस्टेट कंपनी को तेजी से बढ़ने में मदद करने का आरोप लगाया था। छापेमारी चेन्नई के अलावा कोयंबटूर और त्रिची में की जा रही है। https://twitter.com/ANI/status/1650344377859047425?s=20

डीएमके कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

DMK विधायक एमके मोहन के बेटे के घर पर भी IT अधिकारी पहुंचे हैं। DMK विधायक के बेटे के पास जी स्क्वॉयर कंपनी के शेयर हैं। वहीं इस कार्रवाई के खिलाफ एमके मोहन के बेटे के घर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। https://twitter.com/ANI/status/1650356421870104576?s=20

तमिलनाडु में ‍‍BJP vs DMK

तमिलनाडु में विपक्षी दल भाजपा ने हाल ही में सत्तारूढ़ डीएमके के शीर्ष नेताओं पर रियल एस्टेट कंपनी को राज्य में तेजी से बढ़ने में मदद करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद अब यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं अब इसको लेकर सत्ताधारी डीएमके बीजेपी पर आरोप लगा रही है कि राजनीतिक मंशा से डीएमके नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि, कंपनी में कुछ भी गलत नहीं है। अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts