People's Update
Wednesday, April 22, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, April 22, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    हम बंगाल में बहुमत से ज्यादा सीट लेकर आएंगे: अमित शाह
    सेमीकंडक्टर मशीन बनाने वाली कंपनी ASML करेगी 1,700 कर्मचारियों की छंटनी
    गुजरात के वलसाड में ब्रेक फेल होने के बाद पिकअप वाहन पलटा, 6 की मौत
    हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली
    प्रदेश भाजपा ने पिछोर विधायक प्रीतम लोधी को दिया नोटिस
    वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग
    गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता
    उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा
    विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त
    ईरान ने हमला कर जब्त किए दो जहाज, एक दुबई होते हुए आ रहा था भारत
    सेंसेक्स 756 अंक गिरकर 78,516 पर बंद हुआ; Nifty 198 अंक गिरकर 24,378 पर आ गया
    यासीन मलिक को मौत की सजा की मांग वाली याचिका पर टली सुनवाई
    BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ की संदिग्ध मौत, कुंए से मिला शव
    ईरान ने होर्मुज में दो जहाजों को किया जब्त, लगाया सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप
    पंजाब सरकार के हाल ही में बेअदबी पर बनाए गए कानून को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई
    नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा
    ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा
    मिडिल ईस्ट में भारत निभा सकता है अहम रोल, रक्षा मंत्री ने शेयर किया प्लान
    खड़गे के आतंकी वाले बयान पर भाजपा चुनाव आयोग पहुंची
    नेपाल में PM बालेन शाह के खिलाफ प्रदर्शन तेज
    ब्रिटेन- 2008 के बाद जन्मे लोग तंबाकू नहीं खरीद पाएंगे
    दिल्ली में IRS ऑफिसर की बेटी की हत्या, सेक्सुअल असॉल्ट के बाद मोबाइल चार्जर से घोंटा गला
    कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट
    अंतर्राष्ट्रीय
    अमेरिका

    गाजा में शांति समझौता : ट्रंप की मध्यस्थता से इजराइल-हमास युद्धविराम पर राजी, ट्रंप- 72 घंटे में रिहा होंगे बंधक

    Publish Date: 9 Oct 2025, 10:29 AM (IST)Updated On: 12 Oct 2025, 4:09 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    गाजा में शांति समझौता : ट्रंप की मध्यस्थता से इजराइल-हमास युद्धविराम पर राजी, ट्रंप- 72 घंटे में रिहा होंगे बंधक
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      वॉशिंगटन डीसी। दो साल से गाजा में जारी भीषण युद्ध के बीच अब शांति की उम्मीद जग उठी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से इजराइल और हमास के बीच शांति समझौते के पहले चरण पर सहमति बन गई है। यह समझौता गाजा में युद्ध रोकने और बंधकों व कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करने की दिशा में सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

      ट्रंप की घोषणा- जल्द रिहा होंगे सभी बंधक

      अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर घोषणा की है कि, इजराइल और हमास के बीच शांति समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर हो गए हैं। उन्होंने लिखा- "जल्द ही सभी बंधकों को रिहा किया जाएगा और इजराइल अपनी सेना को एक तय लाइन तक पीछे हटाएगा। यह मजबूत और स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम है।"

      मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि, सोमवार तक सभी इजराइली बंधकों की रिहाई की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि समझौते के लागू होने के 72 घंटे के भीतर कैदियों और बंधकों का आदान-प्रदान शुरू हो जाएगा।

      मिस्र में हुई बातचीत से बनी सहमति

      यह समझौता 8 अक्टूबर को मिस्र में हुई इनडायरेक्ट वार्ता के बाद संभव हो पाया। इसमें अमेरिका, इजराइल, मिस्र और कतर के प्रतिनिधि शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले सभी जीवित इजराइली बंधकों को रिहा किया जाएगा। कतरी मध्यस्थों ने भी इस समझौते की पुष्टि की है और कहा है कि आगे की रूपरेखा मिस्र में जारी वार्ता के बाद तय की जाएगी।

      ट्रंप ने शेयर किया गाजा वापसी का नक्शा

      ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक मैप शेयर किया, जिसमें दिखाया गया है कि इजराइली सेना पहले चरण में किस हद तक पीछे हटेगी। नक्शे में कुछ प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं-

      • दक्षिण गाजा के राफाह और फिलाडेल्फिया कॉरिडोर क्षेत्र इजराइली सुरक्षा नियंत्रण में रहेंगे।
      • उत्तरी गाजा के बेइत हनून के आसपास का इलाका भी सुरक्षा जोन घोषित किया गया है।
      • गाजा सिटी और उसके शरणार्थी शिविरों में फिलहाल पूरी वापसी नहीं होगी।

      समझौते के मुख्य बिंदु

      1. युद्धविराम तुरंत लागू होगा।
      2. इजराइल धीरे-धीरे गाजा से पीछे हटेगा।
      3. 72 घंटे में सभी इजराइली बंधकों की रिहाई होगी।
      4. इजराइल 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा।
      5. शवों का आदान-प्रदान – हर मृत इजराइली बंधक के बदले 15 फिलिस्तीनी शव।
      6. गाजा को आतंक मुक्त बनाया जाएगा।
      7. हमास गाजा शासन में शामिल नहीं होगा।
      8. गाजा के लिए अंतरिम प्रशासन समिति बनेगी।
      9. अमेरिकी नेतृत्व में शांति बोर्ड गठित होगा।
      10. गाजा के पुनर्निर्माण और विकास की योजना तैयार की जाएगी।
      11. मानव सहायता और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू होगी।
      12. गाजा में विशेष व्यापारिक क्षेत्र बनाए जाएंगे।
      13. लोगों को स्वतंत्र आवाजाही की अनुमति होगी।
      14. अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल गाजा में शांति बनाए रखेंगे।
      15. गाजा पुलिस को ट्रेनिंग दी जाएगी।
      16. सीमा सुरक्षा को और मज़बूत किया जाएगा।
      17. हवाई हमले और गोलाबारी पूरी तरह बंद होगी।
      18. अंतरराष्ट्रीय संगठन मानवाधिकारों की निगरानी करेंगे।
      19. इजराइल और फिलिस्तीन के बीच सीधी शांति वार्ता शुरू होगी।
      20. गाजा में स्थायी शांति और विकास का खाका तैयार किया जाएगा।

      हमास और इजराइल दोनों ने दी सहमति

      हमास ने इस समझौते को ‘पहला वास्तविक शांति कदम’ बताया है और ट्रंप से आग्रह किया है कि वे सुनिश्चित करें कि इजराइल पूरी तरह से इसका पालन करे।

      वहीं, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- “यह इजराइल के लिए एक बड़ा दिन है। यह हमारे बंधकों को घर लाने और शांति बहाल करने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है। मैं राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम का धन्यवाद करता हूं।”

      मध्यस्थ देशों की भूमिका

      इस समझौते में अमेरिका के अलावा कतर, मिस्र और तुर्की ने अहम भूमिका निभाई है। सभी देशों ने गारंटी दी है कि जब तक दोनों पक्ष समझौते का पालन करेंगे, तब तक युद्धविराम प्रभावी रहेगा। ट्रंप ने सभी देशों को धन्यवाद देते हुए कहा- “यह अरब दुनिया, इजराइल और पूरी मानवता के लिए एक नया सवेरा है।”

      गाजा युद्ध के दो साल का दर्द

      • 66,000 मौतें अब तक दर्ज
      • 1.7 लाख लोग घायल
      • 83% नागरिकों की मौत गैर-लड़ाकू हमलों में
      • 20,000 बच्चे मारे गए
      • 22 लाख लोग अकाल का सामना कर रहे
      • 1.95 लाख इमारतें तबाह, 19 लाख लोग बेघर

      ट्रंप का मिस्र दौरा तय

      ट्रंप इस सप्ताह के अंत में मिस्र की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां वे शांति समझौते के अगले चरणों पर चर्चा करेंगे। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि यह दौरा वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर में ट्रंप के मेडिकल चेकअप के बाद संभव है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Middle East peace

      Gaza peace deal

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      नई दिल्ली
      --°
      बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
      Source:AccuWeather
      icon

      Latest Posts

       भोजशाला विवाद:-98 दिन की खुदाई का ‘वीडियो सच’ सामने लाने के आदेश

      भोजशाला विवाद:-98 दिन की खुदाई का ‘वीडियो सच’ सामने लाने के आदेश

      स्पीकर के सामने पेश नहीं हुईं निर्मला सप्रे, अब हाईकोर्ट में 29 अप्रैल को होगी सुनवाई

      MP News:स्पीकर के सामने पेश नहीं हुईं निर्मला सप्रे, अब हाईकोर्ट में 29 अप्रैल को होगी सुनवाई

      एम्स में जॉब दिलाने का झांसा, 50 हजार ऐंठे

      भोपाल में नौकरी के नाम पर ठगी :एम्स में जॉब दिलाने का झांसा, 50 हजार ऐंठे

      सेंसेक्स 757 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला; आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली 

      Today Share Market :सेंसेक्स 757 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला; आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली 

      सतना में डिवाइडर तोड़कर नहर में गिरा ट्रक, ड्राइवर सहित तीन की मौत

      MP News :सतना में डिवाइडर तोड़कर नहर में गिरा ट्रक, ड्राइवर सहित तीन की मौत

      10 लाख लेकर गायब हुआ बिल्डर, HC के आदेश पर एक्शन

      सतना में लोटस इन्फ्रारिएल्टी की 20 करोड़ की जमीन कुर्क :10 लाख लेकर गायब हुआ बिल्डर, HC के आदेश पर एक्शन

      ‘जवान 2’ की तैयारी से फिर एक्शन मोड में लौटे किंग खान

      बॉक्स ऑफिस पर कयामत!‘जवान 2’ की तैयारी से फिर एक्शन मोड में लौटे किंग खान

      सोना ₹105 सस्ता होकर ₹1.52 लाख पर, चांदी भी फिसली, फिर भी सालभर में जबरदस्त तेजी 

      Gold-Silver Price Today :सोना ₹105 सस्ता होकर ₹1.52 लाख पर, चांदी भी फिसली, फिर भी सालभर में जबरदस्त तेजी 

      ₹15,000 तक ई-मैंडेट आसान, 24 घंटे पहले मिलेगा अलर्ट

      RBI ने खत्म किया OTP का झंझट!₹15,000 तक ई-मैंडेट आसान, 24 घंटे पहले मिलेगा अलर्ट

      कोडागू में विदेशी पर्यटक से होमस्टे में दरिंदगी, 3 दिन तक WiFi काटकर रखा कैद

      Karnataka: कोडागू में विदेशी पर्यटक से होमस्टे में दरिंदगी, 3 दिन तक WiFi काटकर रखा कैद

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....