PlayBreaking News

Iran-Israel Conflict : ईरान ने भारतीयों की सुरक्षा के लिए एयरस्पेस खोला, 1000 भारतीय नागरिक लौटेंगे स्वदेश

Follow on Google News
Iran-Israel Conflict : ईरान ने भारतीयों की सुरक्षा के लिए एयरस्पेस खोला, 1000 भारतीय नागरिक लौटेंगे स्वदेश

ईरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। दोनों देशों के बीच मिसाइल हमलों का सिलसिला जारी है, जिससे आम नागरिकों की जान पर बन आई है। कई लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग डर के साए में जी रहे हैं।

ईरान ने भारतीयों की वापसी के लिए खोला एयरस्पेस

तनाव के इस माहौल में ईरान ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। ईरान ने अपने एयरस्पेस को अस्थायी रूप से खोल दिया है ताकि भारतीयों की वतन वापसी संभव हो सके।

चार्टर्ड फ्लाइट्स से 1000 भारतीय लौटेंगे दिल्ली

ईरान के मशहद शहर से विशेष चार्टर्ड फ्लाइट्स के जरिए भारतीय नागरिकों को दिल्ली लाया जा रहा है। आज (शुक्रवार) रात को लगभग 1,000 भारतीय नागरिकों के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। ये उड़ानें ईरान की स्थानीय विमानन सेवा के माध्यम से चलाई जा रही हैं।

‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत सुरक्षित निकासी

भारत सरकार ने संकट की घड़ी में ‘ऑपरेशन सिंधु’ की शुरुआत की है। इसका मकसद ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लौटाना है। ईरानी अधिकारियों ने भी सहयोग करते हुए स्पष्ट किया है कि वे इस मुश्किल समय में भारतीय समुदाय की हर संभव मदद करेंगे।

भारत सरकार का सराहनीय कदम

भारतीय विदेश मंत्रालय और दूतावास लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और वहां फंसे नागरिकों को हरसंभव मदद दी जा रही है। इस कदम से विदेशों में बसे भारतीयों के लिए भारत की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी एक बार फिर सामने आई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts