Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IPL कल से: पहला मुकाबला मुंबई और चेन्नई के बीच शाम 7:30 बजे से, पढ़ें दूसरे फेज का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। कोरोना के चलते आईपीएल के 14वें सीजन को तीन मई को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद अब कल यानी रविवार से यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे फेज की शुरुआत होने जा रही है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 07:30 बजे से दुबई में खेला जाएगा। पहले की तरह दूसरे हाफ में भी दोपहर के मैच 03:30 बजे और शाम के मैच 07:30 बजे से खेले जाएंगे। आईपीएल के दूसरे फेज में 27 दिनों में कुल 31 मुकाबले खेले जाने हैं। इनमें से दुबई में 13, शारजाह में 10 और अबूधाबी में 8 मुकाबले कराए जाएंगे।

आईपीएल – 14 के दूसरे चरण का शेड्यूल

 तारीख  मुकाबला  समय
19 सितंबर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस  शाम 07:30 बजे
20 सितंबर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  शाम 07:30 बजे
21 सितंबर पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स  शाम 07:30 बजे
22 सितंबर दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद  शाम 07:30 बजे
23 सितंबर मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स  शाम 07:30 बजे
24 सितंबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स  शाम 07:30 बजे
25 सितंबर दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स  दोपहर 03:30 बजे
25 सितंबर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स  शाम 07:30 बजे
26 सितंबर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स  दोपहर 03:30 बजे
26 सितंबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस  शाम 07:30 बजे
27 सितंबर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयलस  शाम 07:30 बजे
28 सितंबर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स  दोपहर 03:30 बजे
28 सितंबर मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स  शाम 07:30 बजे
29 सितंबर राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  शाम 07:30 बजे
30 सितंबर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स  शाम 07:30 बजे
01 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स  शाम 07:30 बजे
02 अक्टूबर मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स  दोपहर 03:30 बजे
02 अक्टूबर  राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स  शाम 07:30 बजे
03 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स  दोपहर 03:30 बजे
03 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद  शाम 07:30 बजे
04 अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स  शाम 07:30 बजे
05 अक्टूबर राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस  शाम 07:30 बजे
06 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद  शाम 07:30 बजे
07 अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स  दोपहर 03:30 बजे
07 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स  शाम 07:30 बजे
08 अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस  दोपहर 03:30 बजे
08 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स  दोपहर 03:30 बजे
10 अक्टूबर क्वालीफायर 1
11 अक्टूबर एलीमिनेटर
13 अक्टूबर क्वालीफायर 2
15 अक्टूबर फाइनल.
 
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts