PlayBreaking News

RCB Victory Parade : भगदड़ के बावजूद मना RCB की जीत का जश्न, 10 मिनट में निपटाया कार्यक्रम, डिप्टी सीएम की सफाई

Follow on Google News
RCB Victory Parade : भगदड़ के बावजूद मना RCB की जीत का जश्न, 10 मिनट में निपटाया कार्यक्रम, डिप्टी सीएम की सफाई
बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में पहली बार खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम बुधवार को बेंगलुरु पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर ही हजारों की संख्या में मौजूद फैंस ने जोरदार स्वागत किया। टीम की यह जीत 18 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आई है, जिससे उत्साह दोगुना हो गया। जैसे ही खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर निकले, 'कोहली-कोहली' और 'आरसीबी-आरसीबी' के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। लेकिन ये तमाम जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।

BCCI बोला- कार्यक्रम में हमारी कोई भूमिका नहीं

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आजतक से कहा कि जो कुछ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे लगता है कि कुछ खामियां थीं। बीसीसीआई की इसमें कोई भूमिका नहीं है, लेकिन यह एक सबक है जिसे सीखा जा सकता है। आगे चलकर इस तरह के जीत के जश्न के लिए नए नियम बनाए जाएंगे।

हादसे पर क्या बोले कर्नाटक डिप्टी सीएम

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, 'मैंने पुलिस कमिश्नर और सभी अधिकारियों से बात की है। मैं बाद में अस्पताल भी जाऊंगा। मैं उन डॉक्टरों को परेशान नहीं करना चाहता जो मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। अभी मृतकों की सही संख्या नहीं बताई जा सकती। हम लोगों से शांत रहने की अपील करते हैं। हमने कार्यक्रम छोटा कर दिया। कार्यक्रम 10 मिनट में ही खत्म हो गया। हम सब कुछ सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं।

कोहली ने फैंस का किया शुक्रिया

आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने स्टेडियम में मौजूद फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आप लोगों की दुआओं की वजह से आज हम कप जीत सके हैं। मैं 18 साल से इस टीम को सपोर्ट कर रहे फैंस का शुक्रगुजार हूं और मैं हमेशा इस टीम के साथ रहूंगा। विराट कोहली ने स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस को संबोधित किया।

स्टेडियम में विक्ट्री सेलिब्रेशन शुरू

विधानसभा में सीएम से मुलाकात के बाद RCB की टीम अपने होमग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच चुकी है। जहां विक्ट्री सेलिब्रेशन शुरू हो गया। विधानसभा से स्टेडियम तक भी हजारों की संख्या दर्शक सड़कों पर मौजूद रहे। [caption id="attachment_166996" align="aligncenter" width="600"] आरसीबी खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ बेंगलुरु विधानसभा पहुंचे, जहां सीएम सिद्धारमैया ने सभी को सम्मानित किया।[/caption]

डिप्टी सीएम शिवकुमार ने RCB खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RCB की विक्ट्री परेड में भगदड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड में बुधवार को भगदड़ मच गई। बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आरसीबी खिलाड़ियों के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जा रहा है। विधानसभा के बाद आरसीबी की टीम स्टेडियम के लिए रवाना होगी।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात और विधानसभा में होगा सम्मान

टीम एयरपोर्ट से सीधे विधानसौध (कर्नाटक विधानसभा) की ओर रवाना हुई, जहां मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात होनी है। विधानसभा के बाहर भी भारी संख्या में फैंस मौजूद हैं, जो हाथों में आरसीबी के झंडे और पोस्टर लिए खिलाड़ियों की एक झलक पाने को बेताब हैं। यहां कर्नाटक सरकार की ओर से टीम को सम्मानित किया जाएगा। टीम बस में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार हैं।

बेंगलुरु में आरसीबी फैंस में जबरदस्त उत्साह

बेंगलुरु की सड़कों पर हजारों की संख्या में फैंस टीम के स्वागत के लिए मौजूद हैं। कोहली, पाटीदार, डु प्लेसिस, सिराज और मैक्सवेल जैसे स्टार खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों से इंतजार कर रहे हैं। विधानसभा के बाहर 'कोहली-कोहली' के नारे लग रहे हैं और टीम की हर झलक पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही है।

खुली बस में नहीं होगी विक्ट्री परेड

पहले योजना थी कि RCB टीम बेंगलुरु की सड़कों पर खुली बस में विक्ट्री परेड निकालेगी, लेकिन ट्रैफिक और बारिश के चलते यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस ने बीती रात भारी भीड़ और व्यवस्था बनाए रखने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह निर्णय लिया। हालांकि, इससे फैंस के जोश में कोई कमी नहीं आई। सड़कों पर झंडों और पटाखों के साथ जश्न का माहौल बना हुआ है।

पाटीदार की कप्तानी में पहली खिताबी जीत

RCB ने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने 191 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में पंजाब की टीम 184 रन ही बना सकी। यह जीत RCB के इतिहास की सबसे बड़ी जीत बन गई है, क्योंकि यह टीम पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts