कप्तान अक्षर पटेल पर BCCI ने लगाया 12 लाख का जुर्माना, IPL 2025 में स्लो ओवर रेट का छठा मामला

Follow on Google News
कप्तान अक्षर पटेल पर BCCI ने लगाया 12 लाख का जुर्माना, IPL 2025 में स्लो ओवर रेट का छठा मामला
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। उन पर यह जुर्माना दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में लगाया गया। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रविवार को IPL का 28वां मैच खेला गया, जिसके दौरान उन पर स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया। बता दे कि 2025 के सीजन में छठी बार स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है। 

 नियमों के उल्लंघन के कारण लगा जुर्माना

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कप्तान अक्षर पर IPL के आर्टिकल का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया है। वहीं इसके मीडिया रिलीज में कहा गया है कि ‘यह IPL की कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत उनकी टीम का पहला अपराध था, जो स्लो ओवर रेट से संबंधित है। इसलिए पटेल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।'ॉ

2025 में छठी बार स्लो ओवर पर लगाया जुर्माना

इस सीजन में स्लो ओवर के लिए अलग-अलग कप्तानों पर छह बार जुर्माना लगाया गया है। राजस्थान रॉयल्स पर दो बार, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स पर एक-एक बार जुर्माना लगाया जा चुका है।

12 रन से दिल्ली कैपिटल्स को  करना पड़ा हार का सामना

वहीं इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 205 रन बनाए। इसमें रोहित ने 18, रिकेल्टन ने 41, सूर्यकुमार यादव ने 40, तिलक वर्मा ने 59 और नमन धीर ने नाबाद 38 रन बनाए। दिल्ली के लिए विप्रज निगम ने 2 और कुलदीप ने 2 विकेट चटकाए थे। इसके जवाब में इस टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली एक समय जीतने वाली स्थिति वाली थी। लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने मैच को अपनी तरफ मोड़ा और 12 रनों से जीत लिया। दिल्ली के लिए करुण नायर ने 89, अभिषेक पोरेल ने 33, केएल राहुल ने 15, आशुतोष शर्मा ने 17 और विपराज ने 14 रन बनाएं। मुंबई के लिए कर्ण शर्मा ने 3 और सेंटनर ने 2 विकेट चटकाए थे। ये भी पढ़ें- CSK में शामिल होंगे 17 साल के आयुष…! ऋतुराज की जगह टीम में आएंगे नजर, चेन्नई में दिया था ट्रायल
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts