CSK में शामिल होंगे 17 साल के आयुष…! ऋतुराज की जगह टीम में आएंगे नजर, चेन्नई में दिया था ट्रायल 

Follow on Google News
CSK में शामिल होंगे 17 साल के आयुष…! ऋतुराज की जगह टीम में आएंगे नजर, चेन्नई में दिया था ट्रायल 
IPL का क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है। इस बीच माना जा रहा है कि CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड की जगह मुंबई के 17 साल के आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल हो सकते है। हालांकि, इसे लेकर टीम का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दरअसल, फ्रैक्चर की वजह से ऋतुराज कोहनी को टूर्नामेंट से रेस्ट दिया गया है। इसके साथ उनकी जगह टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं।

टीम में शामिल हो सकते हैं आयुष 

रिपोर्ट की मानें तो ओपनर आयुष को नेट पर ट्रायल के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने बुलाया था। अब उन्हें गायकवाड की चोट के बाद टीम में शामिल करने की उम्मीद है।  दरअसल, म्हात्रे ने मुंबई के लिए नौ फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। इसके अलावा उन्होंने सात लिस्ट ए मैचों में भी मुंबई की ओर से खेला है। इनमें नागालैंड के खिलाफ उन्होंने सबसे ज्यादा 181 रन बनाए थे। विजय हजारे ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने 148 रन की पारी खेली थी। साल 2024 में खेले गए अंडर-19 एशिया कप में उन्हें भारतीय टीम में चुना गया था, जिसमें उन्होंने 3 मैचों में कुल 55 रन बनाए। बता दें कि म्हात्रे ने पिछले साल ईरानी ट्रॉफी में शेष भारत के खिलाफ मुंबई की रणजी टीम से ओपनर के तौर पर डेब्यू किया था। 

6 में की उम्र से खेलना शुरू किया क्रिकेट

म्हात्रे विरार के रहने वाले हैं और रोज सुबह 5 बजे ट्रेन से मुंबई के ओवल मैदान प्रैक्टिस के लिए जाते थे। 6 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया और 10 साल की उम्र में गंभीरता से इसे अपनाया। उनके दादा रोज उन्हें प्रैक्टिस के लिए लेकर जाते थे। वह साईनाथ स्पोर्ट्स क्लब से जुड़े हैं और 13 साल की उम्र में ही क्लब की सीनियर टीम में शामिल हो गए थे। उनके पिता योगेश वसई कॉर्पोरेशन बैंक में क्लर्क हैं। पहले वह प्राइवेट कंपनी में काम करते थे, लेकिन नौकरी छूटने के बावजूद परिवार ने आयुष को कभी आर्थिक परेशानी का अहसास नहीं होने दिया। ये भी पढ़ें- गुजरात में समुद्र से पकड़ी गई 1800 करोड़ की ड्रग्स, तस्कर भागते हुए पानी में फेंक गए पैकेट, 300 किलो ड्रग्स जब्त
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts