Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Toronto Shooting :स्ट्रीट फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

कनाडा के टोरंटो में 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान शनिवार शाम गोलीबारी हुई। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने एक्टिव शूटर अलर्ट जारी कर इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावर की तलाश जारी है।
स्ट्रीट फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत, 3 गंभीर घायल
कनाडा के टोरंटो में 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल में गोलीबारी

कनाडा के टोरंटो शहर में आयोजित प्रसिद्ध 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान शनिवार शाम अचानक गोलीबारी हो गई। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

शाम 8 बजे के बाद चली गोलियां

टोरंटो पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब 8 बजे सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट और अर्लिंगटन एवेन्यू के पास हुई। फेस्टिवल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जैसे ही गोलियां चलीं, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

मौके पर मिले पांच पीड़ित

सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल पर 5 लोग गोली लगने से घायल मिले। इनमें से 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 3 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

shooting

पुलिस ने जारी किया एक्टिव शूटर अलर्ट

घटना के बाद टोरंटो पुलिस ने इसे 'एक्टिव शूटर' की घटना मानते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों से घटनास्थल के आसपास नहीं जाने की अपील की गई है। पुलिस हमलावर की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

हमले की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल पुलिस ने गोलीबारी के पीछे की वजह या हमलावर के मकसद के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। अभी तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी की पुष्टि भी नहीं हुई है। पुलिस चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts