चीन में फैला कोरोना जैसा एक नया वायरस, देश में कई जगह इमरजेंसी घोषित होने का दावा, क्या HMPV से होगा भारत को खतरा?

Follow on Google News
चीन में फैला कोरोना जैसा एक नया वायरस, देश में कई जगह इमरजेंसी घोषित होने का दावा, क्या HMPV से होगा भारत को खतरा?
कोविड-19 के 5 साल बाद चीन में  फिर एक नया संक्रमण फैल रहा है, जिसके लक्षण कोरोना जैसे ही है। इस नए वायरस का नाम ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) है, जो कि एक RNA वायरस है। इस वायरस के लक्षण भी कोरोना जैसे ही है, जिसमें खांसी, बुखार, नाक बंद होना और गले में घरघराहट शामिल है। इस वायरस का सबसे ज्यादा डर 2 साल से कम उम्र के बच्चों को है। चीन के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार, HMPV के अलावा इन्फ्लुएंजा ए, माइकोप्लाज्मा निमोनिया और कोविड-19 के मामलों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं।

चीन में कई जगह इमरजेंसी घोषित होने का दावा 

सोशल मीडिया में मरीजों का एक पोस्ट शेयर किया गया। इस पोस्ट के जरिए ये दावा किया जा रहा है की चीन में वायरस फैलने के बाद कई इलाकों में इमरजेंसी घोषित की गई है। दावे के मुताबिक अस्पतालों और श्मशान घाटों में भीड़ बढ़ रही है। हालांकि, चीन ने ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।  चीन के CDC ने अस्थमा और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से पीड़ित लोगों में संक्रमण का अधिक खतरा बताया है। खांसने और छींकने से वायरस तेजी से फैल सकता है, और गंभीर मामलों में यह ब्रोंकाइटिस और निमोनिया का कारण बन सकता है। रॉयटर्स के अनुसार, चीन इस वायरस पर काबू पाने के लिए निगरानी सिस्टम का परीक्षण कर रहा है।

सर्दियों में HMPV वायरस का खतरा 

HMPV वायरस की पहचान सबसे पहले 2001 में हुई थी। एक डच रिसर्चर ने इस संक्रमण का पता लगाया था। हालांकि, ये वायरस पिछले 6 दशकों से मौजूद है। ये वायरस सभी तरह के मौसम में वातावरण में मौजूद होता है, लेकिन इसके सबसे ज्यादा फैलने का खतरा सर्दियों में होता है।

कितना खतरनाक है HMPV?

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) एक एयरबोर्न डिजीज यानी वायुजनित रोग है, जो गंभीर साबित हो सकता है। यह हवा के जरिए तेजी से फैलने के कारण अत्यधिक संक्रामक होता है और फेफड़ों को प्रभावित कर गंभीर स्थिति उत्पन्न कर सकता है। HMPV आमतौर पर सर्दी जैसे लक्षण पैदा करता है, जिनमें खांसी, बुखार, नाक बहना और गले में खराश शामिल हैं।

इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार है भारत 

भारत में, डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) अतुल गोयल ने कहा कि मेटान्यूमोवायरस के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि चीन में इसका प्रकोप गंभीर है, लेकिन भारत में यह एक सामान्य रेस्पिरेटरी वायरस है। गोयल ने कहा कि यह आमतौर पर जुकाम या फ्लू जैसे लक्षण पैदा करता है।  गोयल ने कहा कि सर्दी के दिनों में रेस्पिरेटरी वायरस इन्फेक्शन होते हैं। हमारे अस्पताल और इंस्टीट्यूशंस इसको हैंडल करने के लिए तैयार हैं।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts