PlayBreaking News

Wholesale Inflation:महंगाई ने बढ़ाई चिंता, मार्च में 38 महीने के उच्च स्तर पर

मार्च महीने में थोक महंगाई दर में तेज उछाल दर्ज किया गया है, जिससे महंगाई को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। कच्चे तेल, गैस और निर्मित उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी इसका प्रमुख कारण रही है।
Follow on Google News
महंगाई ने बढ़ाई चिंता, मार्च में 38 महीने के उच्च स्तर पर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई फरवरी के 2.13% से बढ़कर मार्च में 3.88% पर पहुंच गई। यह पिछले 38 महीनों का उच्च स्तर है और अलग-अलग सेक्टर्स में कीमतों में बढ़ोतरी इसका मुख्य कारण बनी है।

    रसोई की चीजों के बढ़े दाम 

    मार्च में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं में महंगाई सबसे ज्यादा बढ़ी है। इस श्रेणी में महंगाई दर बढ़कर 6.36 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो 14 महीने का उच्च स्तर है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भी मिश्रित रुख देखने को मिला। जहां कुछ उत्पादों के दाम बढ़े, वहीं कई जरूरी चीजों में गिरावट भी दर्ज की गई। धान, सब्जियां, फल और दूध की कीमतों में हल्की तेजी रही। दूसरी ओर गेहूं, आलू और प्याज की कीमतों में गिरावट ने कुछ राहत भी दी।

    ये भी पढ़ें: होर्मुज पर अमेरिका की सख्ती : 10 ईरानी जहाज लौटाए, 3 दिन से आवागमन पूरी तरह बाधित

    ईंधन और बिजली के बढ़े दाम 

    ईंधन और बिजली खंड में मार्च के दौरान कुछ बदलाव देखने को मिला। फरवरी में जहां यह पार्ट गिरावट में था, वहीं मार्च में इसमें 1.05 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह पिछले 11 महीनों की गिरावट के बाद पहली सकारात्मक बढ़ोतरी है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर एनर्जी कीमतों पर साफ नजर आया। कच्चे तेल और गैस की कीमतों में तेजी ने इस खंड को ऊपर धकेला। इससे आने वाले महीनों में महंगाई पर दबाव बढ़ सकता है।

    मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने बढ़ाया दबाव

    निर्मित वस्तुओं की महंगाई दर भी मार्च में बढ़कर 3.39 प्रतिशत हो गई, जो 40 महीने का उच्च स्तर है। इस खंड का सूचकांक में सबसे ज्यादा योगदान होता है, क्योंकि इसका भार 64 प्रतिशत से अधिक है। इनपुट लागत बढ़ने और कच्चे माल की कीमतों में उछाल का सीधा असर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर पड़ा है। इससे उत्पादों की कीमतें बढ़ी हैं और उद्योगों की लागत भी बढ़ी है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह ट्रेंड आगे भी जारी रह सकता है।

    ये भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा : अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, मची अफरा-तफरी

    आगे और बढ़ सकती है महंगाई ! 

    बताया जा रहा है कि मुख्य महंगाई दर भी बढ़कर 3.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है। आने वाले महीनों में महंगाई और बढ़ सकती है। कमजोर मानसून की आशंका और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में उछाल इसका कारण बन सकते हैं। अनुमान है कि अप्रैल में महंगाई 4.8 प्रतिशत तक पहुंच सकती है और अगले वित्त वर्ष में औसतन 3.5 से 5 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts