PlayBreaking News

छतरपुर में मासूम की दर्दनाक मौत!एंबुलेंस ने सरेआम रौंदा, चालक मौके से फरार

गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया।
Follow on Google News
एंबुलेंस ने सरेआम रौंदा, चालक मौके से फरार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छतरपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुसमा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां 108 एंबुलेंस की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान निशांत के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एंबुलेंस ने बच्चे को कुचल दिया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर फैल गई है।

    Twitter Post
    Uploaded media

     

    एंबुलेंस चालक मौके से फरार

    हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts