Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर के युगपुरुष आश्रम में 5 नहीं 6 बच्चों की मौत, एक की जान गई तो छिपाया, जांच रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इंदौर के युगपुरुष आश्रम में 5 नहीं 6 बच्चों की मौत, एक की जान गई तो छिपाया, जांच रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
इंदौर। इंदौर के मानसिक दिव्यांग युगपुरुष धाम में बच्चों की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि पांच नहीं बल्कि छह बच्चों की मौत हुई है। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि अंतरिम जांच रिपोर्ट में बताया गया है 29 और 30 जून एक बच्चे की मौत हुई थी। जिसकी सूचना भी नहीं दी गई। मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया गया। अगर उसका पोस्टमार्टम हुआ होता तो पहले ही इंफेक्शन का कारण पता लगाकर और मौतों को रोका जा सकता था।

संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि संस्था को तीन दिन का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। देखें VIDEO - https://x.com/psamachar1/status/1808788263370387869

48 बच्चे अस्पताल में भर्ती

कलेक्टर ने बताया कि फिलहाल, अस्पताल में 48 बच्चे भर्ती हैं। जिनमें से 13 बच्चे स्वस्थ हैं, जिन्हें आज डिस्चार्ज किया जा सकता है। रात को 5 और बच्चों को भर्ती कराया गया, जिनका इलाज चल रहा है। सभी बच्चों को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।

पानी और भोजन में अनियमितता मिली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच के दौरान पाया गया है कि पानी के पाइप में जंग लगा हुआ था। ऊपर रखी टंकी लंबे समय तक साफ नहीं हुई थी। प्राथमिक जांच में पानी और भोजन में अनियमितता सामने आई है। इससे बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।

आश्रम संचालिका के साथ ठहाके लगाने वाले SDM को हटाया

इस मामले की जांच को लेकर घटनास्थल पर तैनात मल्हारगंज एसडीएम ओमप्रकाश बड़कुल को शाम को हटा दिया गया है। दरअसल, वह मासूमों की मौत की कार्रवाई करने की बजाय आश्रम संचालिका अनीता शर्मा के साथ हंसी-ठिठोली कर रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

आश्रम में 200 से ज्यादा बच्चे

आश्रम संचालिका डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि आश्रम में 204 बच्चे हैं। यहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लाए गए बच्चों को रखा गया है। आश्रम में क्षमता से दोगुने बच्चे रखे गए। इनके रहने और खाने की व्यवस्था में घोर लापरवाही सामने आई है। ये भी पढ़ें- इंदौर के बाल आश्रम में बच्चों की मौत मामले में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, कलेक्टर ने कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई ये भी पढ़ें- इंदौर के बाल आश्रम में 5 बच्चों की मौत, 20 अस्पताल में भर्ती, संचालिका के साथ हंसी-ठिठोली करने वाले SDM को हटाया
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts