Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'वर्ल्ड टायलेट डे' :इंदौर में सभी जोन क्षेत्र में होगा गेट-टू-गेदर प्रोग्राम, निगम की तैयारियां पूरी

Follow on Google News
इंदौर में सभी जोन क्षेत्र में होगा गेट-टू-गेदर प्रोग्राम, निगम की तैयारियां पूरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बुधवार को दुनियाभर में 'वर्ल्ड टॉयलेट डे' मनाया जाएगा। इसी कड़ी में इंदौर के सभी जोन क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक शौचालय पर गेट-टू-गेदर टॉयलेट प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। नगर निगम ने इसकी तैयारियां भी पूरी कर ली है।

    स्वास्थ्य प्रभारी अश्विन शुक्ल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा.. बाल दिवस के अवसर पर कल्पना की उड़ान कार्यक्रम से 19 नवंबर को वर्ल्ड टॉयलेट डे पर शहर के सभी जोन में स्थित सार्वजनिक शौचालय पर गेट-टू-गेदर प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

    महापौर करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

    प्रोग्राम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव बुधवार सुबह नेहरू पार्क स्थित सार्वजनिक शौचालय का शुभारंभ एवं गेट-टू-गेदर टॉयलेट प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे। इसमें बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स व अन्य लोग भी मौजूद रहेंगे। 

    पुष्यमित्र भार्गव ने आगे कहा कि एक शौचालय क्या परिवर्तन ला सकता है उसका बड़ा उदाहरण इंदौर है। शौचालयों के माध्यम से शहर को यलो स्पॉट फ्री, रेड स्पॉट फ्री बनाने में काफी मदद मिली है।

    इन जगहों पर होंगे प्रोग्राम

    वर्ल्ड टॉयलेट डे पर गेट-टू-गेदर टॉयलेट प्रोग्राम के अवसर पर शहर के सभी 22 जोन क्षेत्र में आने वाले लालबाग, मल्हार आश्रम, आईटीआई चौराह, पतरे की चाल, विजय नगर चौराहा, शारदा मठ, जिमखाना, हरसिद्धी जोन आफिस, दशहरा मैदान, पंचशील नगर के पास, इंदिरा प्रतिमा चौराहा, पीपल्याहाना, इंदिरा नगर, गायत्री पेट्रोल पंप एवं अन्य स्थानों पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम होंगे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts