Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में हेलमेट को लेकर दो युवतियों में मारपीट, एक-दूसरे के बाल खींचे...वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू

इंदौर में हेलमेट को लेकर दो युवतियों में मारपीट, एक-दूसरे के बाल खींचे...वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर से दो युवतियों की सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। यह घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। विवाद की शुरुआत एक युवती द्वारा दूसरी से हेलमेट मांगने पर हुई, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और फिर हाथापाई हो गई। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    हेलमेट को लेकर हुआ विवाद

    जानकारी के अनुसार, परदेशीपुरा चौराहे के पास पेट्रोल पंप पर दोनों युवतियां अलग-अलग वाहनों से पहुंची थीं। इसी दौरान एक युवती ने दूसरी से हेलमेट मांगा। इस बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों आपस में भिड़ गईं। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस मारपीट को लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

    Twitter Post

    बाल नोचकर किया हंगामा

    वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों युवतियां एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं और धक्का-मुक्की कर रही हैं। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें अलग किया। घटना के दौरान आसपास अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया। हालांकि मामला यहीं शांत हो गया और दोनों अपने-अपने रास्ते चली गईं।

    Uploaded media

    पुलिस ने लिया संज्ञान

    वीडियो वायरल होने के बाद एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। अभी तक दोनों युवतियों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अगर आरोपियों की पहचान होती है तो उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts