PlayBreaking News

इंदौर :तालाब और चैनल के अतिक्रमण का निगम करवाएगा सर्वे, निगम आयुक्त सभी झोन अधिकारियों को दिए निर्देश

निगम आयुक्त ने बताया की जल्द ही रिर्पोट के माध्यम तालाबों और चैनलों पर अतिक्रमण  की स्थिति क्लीयर हो जाएगी। झोन अधिकारियों को निर्देश दिए गए रिर्पोट में तालाब के जलभरवा क्षेत्र में कितने अतिक्रमण इसकी जानकारी विस्तारपूर्व की जाए।
Follow on Google News
तालाब और चैनल के अतिक्रमण का निगम करवाएगा सर्वे, निगम आयुक्त सभी झोन अधिकारियों को दिए निर्देश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पीपुल्स संवाददाता, इंदौर। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इंदौर के निपानिया तालाब से जल गंगा संवर्धन अभियान शुरूआत सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में की थी, जिसके तहत इंदौर में अब तालाबों के संरक्षण के लिए नगर निगम द्वारा क्रमबध्द रूप से काम शुरू किए जा रहे हैं, जिसके लिए सर्वप्रथम निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने तालाबों की सुरक्षा के लिए अतिक्रमण सर्वे करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत 22 झोन के  अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले जलाशयों और चैनल पर अतिक्रमण की सर्वे रिर्पोट आगामी 15 दिनों में देंगे।

    21 करोड़ की योजना से होंग विकास कार्य 

    निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाबों को सुरक्षित करने के लिए सर्वे जल्द आरंभ होगा, जिसमें अतिक्रमण प्रमुख बिंदू होगा, इसके साथ जल प्रदूषण, वन्य प्राणी संरक्षण, वृक्षारोपण, सौंदर्यीकरण और विकास सहित अन्य बिंदू होंगे। हाल ही  इंदौर के तालाब के विकास के लिए 21 करोड़ रूपए की योजना तैयार की गई। जिसकी शुरूआत से पहले अतिक्रमण हटाने काम किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: 10 साल बाद मिला इंसाफ: बेटे की मौत पर मां को मिलेगा बीमा क्लेम, कंपनी देगी ब्याज और जुर्माना

    इन तालाबों का होगा सर्वे 

    निगम आयुक्त ने बताया की जल्द ही रिर्पोट के माध्यम तालाबों और चैनलों पर अतिक्रमण  की स्थिति क्लीयर हो जाएगी। झोन अधिकारियों को निर्देश दिए गए रिर्पोट में तालाब के जलभरवा क्षेत्र में कितने अतिक्रमण इसकी जानकारी विस्तारपूर्व की जाए। आयुक्त ने कहा तालाब आस-पास जलभराव क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सख्ती के साथ की जाएगी। इंदौर में यशवंत सागर, सिरपुर, बिलावली, पिपलियापाला, लिम्बोदी, लसुडिया मोरी, तलावली चांदा, खजराना, पिपलियाहाना, अन्नपूर्णा सहित अन्य तालाब है।

    चैनल सफाई के सकारात्मक परिणाम

    नगर निगम जल समिति के प्रभारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि बारिश के पहले सभी तालाबों की चैनल की सफाई और गहरीकरण आवश्यक है, इसकी के माध्यम तालाबों में बारिश के दौरान पानी पहुंचता हैं। बीते सालों में बिलावली ताबाल की 10 किलोमीटर की चैनल को साफ किया गया था। जिसके परिणाम स्वरूप तालाब में अभी पानी बना हुआ है। इसके साथ छोटा सिरपुर तालाब से जलकुंभी हटाने का काम शुरू हो गया है। 

    वर्जन

    तालाबों से अतिक्रमण हटाकर उनका जलभराव क्षेत्र सुरक्षित करवाया जाएगा, इसके बाद वॉकिंग ट्रेक, पौधारोपण, बांउड्रीवॉल, तार फेंसिंग सहित अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।
    -    अभिषेक शर्मा, एमआईसी सदस्य

    वर्जन

    तालाबों पर अतिक्रमण संबंधी सर्वे आगामी 15 दिनों में पूरा किया जाएगा, यदि जलभराव क्षेत्र में अतिक्रमण पाया जाता है, उसको हटाने की कार्रवाई होगी। 
    -    क्षितिज सिंघल, नगर निगम आयुक्त

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts