संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी; अपराधियों की धरपकड़, बेटमा और इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे बदली नजर आई पुलिसिंग

बेटमा । इंदौर ग्रामीण पुलिस की कमान संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा की सक्रिय और कार्यशैली का असर ग्रामीण थाना क्षेत्रों की पुलिसिंग में दिखाई देने लगा है। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस की मैदानी मौजूदगी, निगरानी, त्वरित कार्रवाई और आमजन से बेहतर संवाद पर विशेष जोर दिया जा रहा है। एसपी वर्मा के निर्देशन में ग्रामीण पुलिस द्वारा अपराध होने के बाद कार्रवाई के साथ अपराध की रोकथाम को भी प्राथमिकता दी जा रही है। थाना स्तर पर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी, अपराधियों की धरपकड़ और लंबित मामलों के निराकरण को लेकर पुलिस अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की कार्यप्रणाली में नजर आ रहा है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई और निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं।
थाना स्तर पर व्यवस्थित हुई पुलिसिंग
एसपी राजेंद्र कुमार वर्मा के कार्यभार संभालने के बाद ग्रामीण थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग को अधिक व्यवस्थित करने पर जोर दिखाई दे रहा है। सांवेर, देपालपुर, बेटमा, हातोद, महू, मानपुर, सिमरोल, गौतमपुरा और बड़गोंदा जैसे थाना क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता लगातार बनी हुई है। थाना प्रभारियों से लेकर मैदानी अमले तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया देने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
सख्ती के साथ संवेदनशीलता भी
राजेंद्र कुमार वर्मा की कार्यशैली में कानून तोड़ने वालों के प्रति सख्ती के साथ आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता का संतुलन दिखाई देता है। पुलिस की प्राथमिकता केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना भी है।
साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता
बदलते दौर में साइबर अपराध पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए ग्रामीण पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ‘सेफ क्लिक 2.0’ जैसे अभियानों के माध्यम से आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और डिजिटल ठगी से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं।
मैदानी निगरानी बनी कार्यशैली की पहचान
पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं और थाना क्षेत्रों की गतिविधियों पर मैदानी स्तर पर नजर रखने से अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों में भी जवाबदेही का भाव मजबूत होता है। महत्वपूर्ण आयोजनों और परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की कोशिश भी इसी सक्रिय पुलिसिंग का हिस्सा है।
पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की पहल
किसी भी ग्रामीण जिले में प्रभावी पुलिसिंग का सबसे महत्वपूर्ण आधार जनता का विश्वास होता है। एसपी वर्मा के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण के साथ जनसंवाद और जागरूकता को महत्व दिया जाना सकारात्मक संकेत है।
ये भी पढ़ें: हाईवे पर पेट्रोल-डीजल टैंकर में लगी भीषण आग, धू-धूकर जलने लगा वाहन,मचा हड़कंप, देखें VIDEO




















