Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर बड़ा फैसला : जल्द चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री यात्रा

इंदौर में बुधवार को AICTSL (अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड) की अहम बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि इसी महीने शहर में 50 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की योजना के तहत 150 और इलेक्ट्रिक बसें पहले चरण में मिलेंगी।
Follow on Google News
इंदौर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर बड़ा फैसला : जल्द चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री यात्रा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर में बुधवार को AICTSL (अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड) की अहम बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि इसी महीने शहर में 50 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की योजना के तहत 150 और इलेक्ट्रिक बसें पहले चरण में मिलेंगी।

    दो नए इलेक्ट्रिक बस डिपो बनेंगे

    इन बसों के संचालन के लिए नायता मुंडला और देवास नाका पर दो इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाए जाएंगे। इनकी फंडिंग केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेगी।

    26 इंटरसिटी बसें इन शहरों के लिए चलेंगी

    बैठक में यह भी तय किया गया कि इंदौर से दूसरे शहरों के लिए इंटरसिटी इलेक्ट्रिक और AC बसें चलाई जाएंगी। ये बसें जल्द ही इन शहरों के लिए शुरू होंगी-

    • उज्जैन
    • भोपाल
    • खरगोन
    • सेंधवा
    • खंडवा
    • बुरहानपुर
    • रतलाम
    • धार-मांडव
    • महेश्वर, इन सभी बसों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

    रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री बस यात्रा

    महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रक्षाबंधन के मौके पर सभी शहर बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। यह सुविधा सिर्फ 19 अगस्त को रहेगी।

    Uploaded media

     AC बसों के लिए नए रूट तय

    इंदौर से इन रूट्स पर AC बसें जल्द चलाई जाएंगी-

    • इंदौर से कोटा
    • इंदौर से मंदसौर होते हुए नीमच
    • इंदौर से जीरापुर
    • इंदौर से सोयत कला
    • इन रूट्स पर पहले टेंडर हो चुके हैं, और अब बसें चलाने की तैयारी है।

    इन रूट्स पर फिर से होंगे टेंडर

    कुछ नए रूट्स पर AC और लग्जरी बसों के लिए फिर से टेंडर बुलाए जाएंगे-

    • इंदौर से राजकोट (सूरत के रास्ते)
    • इंदौर से रायपुर (नागपुर के रास्ते)
    • इंदौर से जयपुर, ग्वालियर, कानपुर (झांसी के रास्ते)
    • इंदौर से अहमदाबाद, उदयपुर, पुणे, मुंबई
    • इंदौर से अयोध्या, वाराणसी, नई दिल्ली
    • इंदौर से दमोह, बांसवाड़ा, भूसावल, शहडोल

    डबल डेकर बसें अब निगम खुद खरीदेगा

    डबल डेकर बसों के लिए दो बार टेंडर निकाले गए, लेकिन कोई भी कंपनी रुचि नहीं दिखा पाई। अब निगम ने तय किया है कि वह खुद ही डबल डेकर बसें खरीदेगा।

    इंदौर-भोपाल के बीच हेलीकॉप्टर सेवा की तैयारी

    बैठक में यह भी तय किया गया कि इंदौर से भोपाल के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए कंपनियों से Expression of Interest (EOI) मंगाया जाएगा।

    ई-बाइक्स से मिलेगी लास्ट माइल कनेक्टिविटी

    शहर में ई-बाइक सर्विस शुरू करने पर भी चर्चा हुई। इसका मकसद मेट्रो, बस या अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट से उतरने के बाद लोगों को अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंचाना है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts