Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2 दर्जन से ज्यादा गुंडों का रेड नोटिस जुलूस निकाला, अपराधियों पर होगी NSA की कार्रवाई

इंदौर में पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2 दर्जन से ज्यादा गुंडों का रेड नोटिस जुलूस निकाला, अपराधियों पर होगी NSA की कार्रवाई
इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई देखने को मिली। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक निगरानी बदमाशों, चाकूबाजों और असामाजिक तत्वों का रेड नोटिस जुलूस निकाला। जुलूस को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और अन्य बदमाशों में भी खौफ का माहौल बन गया।

अपराधियों को दिया कड़ा संदेश

इस पूरे अभियान की अगुवाई एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने की। उन्होंने बताया कि ये सभी अपराधी क्षेत्र में लगातार सक्रिय थे और लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहे थे। ऐसे बदमाशों को पहले चिह्नित कर रेड नोटिस दिया गया और फिर पुलिस ने पूरे क्षेत्र में उनका जुलूस निकालकर जनता को दिखाया कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। देखें वीडियो...

जेल में मनवाई जाएगी होली

अमित सिंह ने कहा कि चिह्नित अपराधियों में से कुछ के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई भी अपराधी आम जनता को परेशान करता है तो उसकी होली जेल में मनवाई जाएगी, बाहर नहीं।

शहरभर में जारी है गुंडों की पहचान

इंदौर पुलिस शहर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। कुछ और असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है और उन पर भी जल्द कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में अपराधियों के बीच दहशत का माहौल है, जबकि आम जनता ने इसे सराहा है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts