Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Breaking News :ड्रग्स कनेक्शन के मामले में पुलिस ने मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई को हिरासत में लिया

मप्र पुलिस ने ड्रग्स कनेक्शन के मामले में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई को अरेस्ट कर लिया है। यह खबर मिलते ही कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया। प्रदेश से लेकर दिल्ली तक के नेताओं को इस बारे में जानकारी दी गई है। इस पर जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया फिलहाल नहीं आई है।
Follow on Google News
ड्रग्स कनेक्शन के मामले में पुलिस ने मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई को हिरासत में लिया
जीतू पटवारी और उनका भाई नाना पटवारी

इंदौर।  ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े मामले की जांच के दौरान पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार देर रात दो कथित ड्रग्स पैडलरों की गिरफ्तारी के बाद सामने आई जानकारी के आधार पर की।

जांच एजेंसियां पता कर रहीं, नाना की क्या भूमिका

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ शुरू की। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि मामले में उनकी भूमिका क्या रही है। जांच से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में नाना पटवारी से संबंध होने की बात स्वीकार की है। वहीं, पूछताछ के दौरान नाना पटवारी ने भी आरोपियों को जानने की बात मानी है। हालांकि, उन्होंने किसी अन्य तरह की संलिप्तता को लेकर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।

पहले भी हुई है नाना पटवारी की गिरफ्तारी

यह पहला मौका  नहीं है जब नाना पटवारी को गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2025 में तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में नाना और दो साथियों पर धोखाधड़ी और धमकी का केस दर्ज किया गया था। पीड़ित का आरोप था कि नाना और अन्य ने उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी। इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। विधानसभा चुनाव 2023 के वक्त नाना को एक हत्या के प्रयास के पुराने केस में गिरफ्तार किया गया था। 

तन्खा बोले, नई परिपाटी नहीं बनाए पुलिस

वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने भी इस बारे में एक ट्वीट कर पुलिस अधिकारियों को नई परिपाटी नहीं बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस बारे में पटवारी के परिवार को भी जानकारी नहीं दी है।

/img/89/1783595782945
/img/89/1783602998071

सुबह से बंद था नाना पटवारी का मोबाइल : चिंटू चौकसे

नगर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि नाना पटवारी को मोबाइल सुबह से बंद था। परिवार के लोगों ने थाने में शिकायत की थी कि मोबाइल बंद मिल रहा, लेकिन हमें मीडिया के माध्यम से ही पता चल रहा है कि नाना पटवारी को हिरासत में लिया गया है। हमारी जानकारी में नहीं है कि वे कहां है, किसलिए गिरफ्तार किया गया। जीतू पटवारी भ्रष्टाचार को उजाकर कर रहे इसलिए सरकार अत्याचार पर उतर आई है। 

परिवार को नहीं पता नाना पटवारी को किस अपराध में हिरासत में लिया : अधिवक्ता

नाना पटवारी को हिरासत में लिए जाने की सूचना के बाद उनके परिवार की ओर से अधिवक्ता जय हार्डिया राजेंद्र नगर थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिवार का दावा है कि नाना पटवारी का मोबाइल सुबह करीब साढ़े नौ बजे से बंद था। मोबाइल से संपर्क नहीं होने पर परिजन थाने में इसकी शिकायत करने भी पहुंचे थे। बाद में सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से उन्हें नाना पटवारी को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिली।जय हार्डिया ने कहा कि परिवार को यह जानकारी नहीं है कि नाना पटवारी को किस मामले में और कहां रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने का माहौल बनाया जा रहा है। उनके अनुसार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अन्य जनहित के मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं, इसलिए सरकार उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है। जब उनसे यह पूछा गया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार दो आरोपियों ने पूछताछ में नाना पटवारी का नाम लिया है, तो हार्डिया ने कहा कि केवल किसी आरोपी के बयान के आधार पर किसी को दोषी नहीं माना जा सकता। उनका कहना था कि पुलिस पूछताछ में किसी का भी नाम सामने आ सकता है। उन्होंने दावा किया कि पटवारी परिवार आर्थिक रूप से संपन्न और प्रतिष्ठित परिवार है तथा ऐसे अवैध कारोबार से उसका कोई लेना-देना नहीं हो सकता।

नाना पटवारी को ड्रग्स देने जा रहे थे आरोपी : डीसीपी

इस संबंध में डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत ने बताया कि हमने दो लोगों को पकड़ा था, उनके पास से 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है। उसकी टेस्टिंग के बाद एफआईआर की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट में पता चला है कि ये लोग यह मादक पदार्थ नाना पटवारी और मानव गंगवानी को देने जा रहे थे। नाना पटवारी पर 9 अपराध है, बाकी के अपराध निकाले जा रहे हैं। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts