Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर पुलिस ने खंडवा के कुख्यात चोर गिरोह के सरगना को दबोचा, लाखों के सोने-चांदी, US डॉलर व चोरी के उपकरण बरामद

Follow on Google News
इंदौर पुलिस ने खंडवा के कुख्यात चोर गिरोह के सरगना को दबोचा, लाखों के सोने-चांदी, US डॉलर व चोरी के उपकरण बरामद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। कनाडिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। खंडवा के रहने वाले चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से लाखों रुपए कीमती माल, वारदात में उपयोग होने वाले उपकरण और वाहन जब्त किए गए हैं। वहीं उसका बेटा, जो वारदात में शामिल था, अब भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

    फरियादी की शिकायत से खुला राज

    ज़ोन-2 एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीते दिनों कनाडिया थाना क्षेत्र के मानवता नगर निवासी फरियादी ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक, हैदराबाद में कार्यरत हैं और परिवार सहित वहीं रहते हैं। उनका इंदौर के मानवता नगर में भी एक मकान है।

    1 अगस्त की रात जब फरियादी हैदराबाद से इंदौर पहुंचे तो घर अस्त-व्यस्त था। बेडरूम की अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे डायमंड, सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अमेरिकी डॉलर गायब थे।

    Twitter Post

    सीसीटीवी कैमरों से हुई आरोपी की पहचान

    शिकायत के बाद कनाडिया थाना पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। पुलिस ने खंडवा निवासी जीतसिंह टांक पिता रामसिंह टांक को गिरफ्तार किया।

    पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 31 अगस्त की रात वह अपने बेटे अक्षय टांक के साथ ऑल्टो कार में मानवता नगर पहुंचा था। दोनों ने दिनभर इलाके की रेकी करने के बाद रात में वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

    पुलिस को चकमा देने के लिए अपनाए हथकंडे

    • पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए।
    • वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए वह लंबी दूरी के रास्ते अपनाता था।
    • कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पहचान छुपाता था।
    • पुलिस से बचने के लिए वह हेयर विग का इस्तेमाल कर अपनी शक्ल-सूरत बदल लेता था।
    • आरोपी ने चोरी की तकनीकें यूट्यूब वीडियो देखकर सीखी थीं।

    “”
    पुलिस ने आरोपी से लाखों रुपए मूल्य का माल बरामद किया है। वहीं उसका बेटा अक्षय टांक फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
    – अमरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी, ज़ोन 2

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts