PlayBreaking News

खजराना डबल मर्डर केस अपडेट : पुलिस ने पेश 750 पेज का चालान, पालतू कुत्तों को घुमाने की बात पर हुआ था विवाद; बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने की थी फायरिंग

Follow on Google News
खजराना डबल मर्डर केस अपडेट : पुलिस ने पेश 750 पेज का चालान, पालतू कुत्तों को घुमाने की बात पर हुआ था विवाद; बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने की थी फायरिंग
इंदौर। खजराना इलाके के कृष्ण बाग कॉलोनी में डबल मर्डर केस मामले में पुलिस ने 750 पेज का चलाना पेश किया है। दरअसल, कुछ समय पहले कॉलोनी में रहने वाले पड़ोसियों के बीच कुत्ते को घुमाने को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया था कि, कॉलोनी निवासी बैंक के एक गार्ड  ने 12 बोर की बंदूक से 3 फायर किए। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

मामले में कुल 51 गवाह

पुलिस का मानना है कि, घटना के समय सभी गवाह और जितने भी वीडियो सामने आए थे उसके आधार पर कोर्ट गोली मारने वाले आरोपियों को कड़ी सजा सुना सकता है। घटना के समय रहवासियों और परिवार के कुल 51 गवाह के बयानों के आधार पर पुलिस ने इस डबल मर्डर केस में चालान पेश किया है। इस मामले में जल्द ही ट्रायल शुरू किया जाएगा। जिसमें जेल में बाद तीनों आरोपियों को कड़ी सजा सुनाई जा सकती है। पुलिस ने घटना के कुछ दिनों बाद ही आरोपी सिक्योरिटी गार्ड राजपाल सिंह राजावत, उसके बेटे सुधीर सिंह और भतीजे शुभम को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पुलिस और निगम द्वारा 1 सितंबर को आरोपी का घर भी जमींदोज किया गया था।

क्या है पूरा मामला

17 अगस्त को खजराना थाना इलाके में कुत्ता घुमाने पर हुए मामूली विवाद में फायरिंग हो गई थी। कृष्ण बाग कॉलोनी में रहने वाले आरोपी बैंक सिक्योरिटी गार्ड राजपाल सिंह राजावत ने अपने कुत्ते को टहलने के लिए गली में छोड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले ललित का कुत्ता भी घर से बाहर आ गया। इसके बाद दोनों कुत्ते एक-दूसरे पर भौंकने लगे। तभी विमल घर के बाहर आ गया और उसने पत्थर उठाकर राजपाल के कुत्ते को मार दिया। जिसके बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि, बैंक सिक्योरिटी गार्ड राजपाल सिंह राजावत घर से अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और गोली चला दी। देखें वीडियो... पहले उसने हवाई फायरिंग की, जिसके बाद विमल और राहुल पर गोली चला दी। गोली लगने से विमल और उसके साले राहुल की मौत हो गई। वहीं गोली के छर्रे लगने से राहुल की पत्नी ज्योति और इलाके में रहने वाले ललित, कमल, मोहित और सीमा घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक राहुल और विमल रिश्ते में जीजा साले हैं। विमल का निपानिया में सैलून है, 8 साल पहले उसकी शादी राहुल की बहन आरती से हुई थी। उनकी दो बेटियां भी हैं।

ये लोग हुए थे घायल

घटना के बाद राहुल और विमल को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। वहीं बंदूक से निकले छर्रे लगने से ज्योति (30) पति राहुल, सीमा (36 ) पति सुखराम, कमल (50) पिता कड़वा, मोहित (21) पिता भीम सिंह, ललित (40) पिता नारायण बोरसे और प्रमोद लोग घायल हो गए थे। (इनपुट – हेमंत नागले)  ये भी पढ़ें- इंदौर में पालतू कुत्तों को लेकर गोलीकांड : जीजा-साले की मौत, छह लोग घायल; डॉगी को घुमाने की बात पर हुआ था विवाद मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts