PlayBreaking News

सीपी की फटकार के बाद देर रात कार्रवाई- टीआई पर गंभीर आरोप,“नशा माफिया को संरक्षण” का आरोप

हीरानगर हत्याकांड के बाद टीआई सुशील पटेल पर नशा माफिया को संरक्षण देने और आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने के गंभीर आरोप लगे हैं। आक्रोशित रहवासियों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए, जिसके बाद सीपी की फटकार पर देर रात ढाबों और संदिग्ध ठिकानों पर कार्रवाई की गई।
Follow on Google News
टीआई पर गंभीर आरोप,“नशा माफिया को संरक्षण” का आरोप

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड ने पुलिस व्यवस्था पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय रहवासियों ने थाना प्रभारी (टीआई) सुशील पटेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि इलाके में लंबे समय से खुलेआम नशे का कारोबार चल रहा था और पुलिस की कथित मिलीभगत के चलते आरोपियों के हौसले बुलंद थे।

सख्ती करने के बजाय उन्हें संरक्षण

रहवासियों का आरोप है कि टीआई के नेतृत्व में थाना स्टाफ नशा बेचने वालों पर सख्ती करने के बजाय उन्हें संरक्षण देता रहा। लोगों ने यह भी कहा कि कई बार आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया, लेकिन कथित रूप से पैसे लेकर छोड़ दिया गया। सबसे गंभीर आरोप यह है कि हत्या के मुख्य संदिग्ध विवेक को घटना के एक दिन पहले ही करीब 50 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया गया, जबकि उसके खिलाफ पहले से शिकायतें मौजूद थीं।

ये भी पढ़ें: इंदौर में किडनैपिंग का मास्टर प्लान: अमीर परिवार के बच्चे थे टारगेट, मासूम बने शिकार

इलाके में खुलेआम नशा

बताया जा रहा है कि आरोपी विवेक द्वारा जाम का बगीचा और गौरी नगर इलाके में खुलेआम नशा करता और अपने साथियों के साथ दहशत फैलाता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो 8 साल के मासूम के सामने उसके पिता की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या जैसी घटना टाली जा सकती थी।

 

 

कार्यशैली पर सवाल

इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित रहवासियों ने सीधे तौर पर टीआई सुशील पटेल की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पहले भी क्षेत्र में अपराध बढ़ते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध ढाबों और नशे के कारोबार को भी थाना स्तर से संरक्षण मिल रहा था।

ये भी पढ़ें: लॉरेंस गैंग की धमकी का जाल: बिल्डर से करोड़ों की फिरौती मांगने वाला नेटवर्क बेनकाब, राजपाल का साथी दबोचा

कड़ी फटकार लगाई

मामला तूल पकड़ने के बाद सीपी इंदौर ने टीआई को तलब कर कड़ी फटकार लगाई और लापरवाही पर जवाब तलब किया। इसके तुरंत बाद एसीपी के नेतृत्व में देर रात हीरानगर और बाणगंगा क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई की गई। 

कार्रवाई घटना के बाद दबाव

इसी के बाद देर रात एसीपी के नेतृत्व में हीरानगर और बाणगंगा थाना क्षेत्रों में व्यापक छापेमार कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक साथ कई होटलों और ढाबों पर दबिश दी, जहां अवैध रूप से ग्राहकों को बैठाकर शराब परोसी जा रही थी। कार्रवाई के दौरान दाऊ डा ढाबा, गुरु ढाबा, एमके ढाबा, द हट्टी, बुंदेलखंडी ढाबा और बम्बइया ढाबा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को सख्त चेतावनी दी और संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

आई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

फिलहाल मामले ने तूल पकड़ लिया है और रहवासी टीआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर पहले शिकायतों पर ध्यान दिया जाता, तो क्या यह खौफनाक हत्याकांड टाला जा सकता था।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts