भारत ने AFG को पहले वनडे में 7 विकेट से हराया :गिल की 84 रन की कप्तानी पारी, हर्ष- गुरनूर को 3-3 विकेट

अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने अकेले दम पर टीम को संभाला। उन्होंने सिर्फ 48 गेंदों में शतक जड़ते हुए 102 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 8 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा समर्थन नहीं मिला।
गिल की 84 रन की कप्तानी पारी, हर्ष- गुरनूर को 3-3 विकेट
भारत की जीत के हीरो रहे कप्तान शुभमन गिल

स्पोर्ट्स डेस्क। धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बारिश से प्रभावित मुकाबला 25-25 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 194 रन पर समेट दिया और फिर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

गुरबाज का 48 गेंदों में शतक

अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने अकेले दम पर टीम को संभाला। उन्होंने सिर्फ 48 गेंदों में शतक जड़ते हुए 102 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 8 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा समर्थन नहीं मिला। जिसके बाद अफगानिस्तान की पूरी टीम 20 ओवर में 194 रन पर सिमट गई।

भारत के दोनों डेब्यूटेंट को 3-3 विकेट

भारतीय टीम की ओर से वनडे डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट लेकर अफगानिस्तान की पारी को 24.5 ओवर में 194 रन पर समेट दिया।

गिल की 84 रनों की नाबाद पारी

195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 3 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए। उन्होंने पूरे रन चेज के दौरान पारी को संभाले रखा। केएल राहुल ने भी उनका अच्छा साथ निभाया और 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। ईशान किशन ने 34 रन की उपयोगी पारी खेली। गिल और राहुल की साझेदारी ने भारत को आसान जीत दिलाई और टीम ने सीरीज में बढ़त बना ली।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts